फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ChardhamYatra 2023 Special facility will be given to devotees who make pre-booking in hotels of Yatra routes

Chardham Yatra: यात्रा मार्गों के होटलों में प्री-बुकिंग करने वालों को फायदा, टोल फ्री नंबर पर करें पता

Sun, 09 Apr 2023 02:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Apr 2023 02:51 PM IST
सार

होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस बुक करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण की विशेष सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। यात्री टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
ChardhamYatra 2023 Special facility will be given to devotees who make pre-booking in hotels of Yatra routes
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आने वाले जिन श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्गों पर स्थित होटलों, होम स्टे या गेस्ट हाउस में प्री-बुकिंग की है। उन्हें टोल फ्री नंबर पर पंजीकरण की विशेष सुविधा दी जाएगी। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए कई श्रद्धालुओं ने पहले से ही होटलों में बुकिंग कर ली है, लेकिन उनका चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस बुक करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण की विशेष सुविधा शुरू की है। इसके लिए एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। यात्री टोल फ्री नंबर 1364 या 0135 1364 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


यह सुविधा उत्तराखंड के उन होटल स्वामियों को भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिनके ग्राहकों को पंजीकरण नहीं मिल पाया है, वे टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर यात्रियों का पंजीकरण करवा सकते हैं। व्यवसायियों को होटल बुकिंग की डिटेल ईमेल आईडी touristcareuttarakhand@gmail.com पर आवश्यक रूप से भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा की बुकिंग न होने से परेशान हैं यात्री व व्यवसायी

बुकिंग के हिसाब से पंजीकरण उपलब्ध न होने से ऐसे श्रद्धालु भी परेशान हैं, जिन्होंने होटल तो बुक कर लिया लिया उनका चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही चारधाम होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी यात्रा के लिए सीमित संख्या के आधार पर पंजीकरण करने का विरोध किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब पूरे देश में बिकेगी चमोली की जड़ी-बूटियां, आयुष मंत्रालय ने 48 काश्तकारों को किया पंजीकृत

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सुरी का कहना है कि यात्रा शुरू होने में मात्र 13 दिन शेष है। अभी तक यात्रा मार्गों के 70 प्रतिशत होटलों की बुकिंग खाली चल रही है। जिन तीर्थयात्रियों ने होटलों में पहले से बुकिंग की है, वे भी पंजीकरण न होने की स्थिति में बुकिंग रद्द करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इससे होटल व्यवसायी बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed