फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Central Minister Nitin Gadkari Inaugurates Dudhadhari flyover Today

Uttarakhand: हरिद्वार पहुंचे नितिन गडकरी, दी 4750 करोड़ से अधिक की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात

Tue, 13 Feb 2024 04:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Feb 2024 04:16 PM IST
सार

Haridwar News: परियोजना में शामिल पावन धाम तिराहे से शांतिकुंज तक पिलर पर फ्लाई ओवर का निर्माण होने से दुर्गानगर, मुखिया गली, शिवनगर, मस्तराम गली, उत्तम बस्ती, सप्तसरोवर मार्ग को डूबने से बचाने का काम होगा।

विज्ञापन
Haridwar News Central Minister Nitin Gadkari Inaugurates Dudhadhari flyover Today
हरिद्वार में नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हरिद्वार से 4750 करोड़ की लागत से 27 परियोजनाओं का भूमि पूजन और दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने न केवल प्रस्तावित योजनाओं की लागत बताई बल्कि उनके पूरा होने और शुरू होने की तिथि भी घोषित की। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मांग पर उन्होंने श्यामपुर फाटक पर जल्द ही ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की। वहीं देहरादून और दिल्ली को कनेक्ट करने वाले मार्ग को उत्तराखंड के विकास की महत्वपूर्ण योजना बताई।

विज्ञापन


Dehradun: राजनाथ सिंह ने किया जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण, कहा- उत्तराखंड वीरों की भूमि
विज्ञापन


श्यामपुर फाटक पर निर्माण कार्य तीन महीने के अंदर टेंडर निकालकर कार्य शुरू करने की घोषणा भी की। नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बने तो 2014 में उत्तराखंड में 2517 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग था। 2024 में यह संख्या 3600 किलोमीटर से अधिक है। लेन के हिसाब से 284 किलोमीटर फोर लेन, 1070 किलोमीटर टू लेन और 507 किमी सड़क का सुधारीकरण हुआ है। अभी तक जो कार्य हुआ है वह एक लाख करोड़ के हैं, और करीब मंजूर करने वाले प्रोजेक्ट 60 हजार करोड़ के हैं। कहा कि, मेरा विश्वास है कि आने वाले दो तीन साल में जब प्रोजेक्ट शुरू होंगे तो उत्तराखंड में दो लाख करोड़ के कार्य जल्द शुरू होंंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar News Central Minister Nitin Gadkari Inaugurates Dudhadhari flyover Today

एक जगह को दूसरे से ही नहीं संस्कृतियों को भी जोड़ रहे केंद्रीय मंत्री : सीएम

वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि आज हम सभी को न केवल सौगात मिल रही है बल्कि एक नई उर्जा मिल रही है। कहा कि सामान्य परिस्थितियों में शुरू कार्य आज पूर्ण हो रहा है। मानव सभ्यता के लिए सड़कों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया कि तय समय में सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो रहे हैं। कहा कि केंद्रीय मंत्री ने एक जगह से दूसरी जगह को ही नहीं बल्कि संस्कृतियों को भी जोड़ा है। आज सीमांत क्षेत्रों में भी सिमली ग्वालदम, कर्णप्रयाग से कुमाऊं क्षेत्र को जोड़ने का कार्य हो या माणा से आदि कैलाश के क्षेत्र तक सड़कों को पहुंचाने का काम हो बहुत ही तेजी से हो रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ विकास भूमि के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed