{"_id":"61e55f1e0354c73d7052bea3","slug":"haridwar-news-case-against-bajrang-dal-leader-for-provocative-viral-audio","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: माहौल बिगाड़ने के मामले में बजरंग दल नेता पर केस, भड़काऊ ऑडियो हुआ था वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: माहौल बिगाड़ने के मामले में बजरंग दल नेता पर केस, भड़काऊ ऑडियो हुआ था वायरल
Mon, 17 Jan 2022 05:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:52 PM IST
सार
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव के दौरान वर्ग विशेष के खिलाफ भड़काऊ ऑडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने बजरंद दल के एक नेता के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि महादेवपुरम कालोनी निवासी अंकित वर्ग विशेष को लेकर भड़काऊ बयान दे रहा है।
विज्ञापन
वायरल आॅडियो को सुनने के बाद पुलिस को पता चला कि आॅडियो को वायरल करने के बाद माहौल के बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत को ऑडियो के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बजरंग दल के नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।