फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Bjp New State President madan kaushik Roadshow For Welcome Today

हरिद्वार: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Thu, 18 Mar 2021 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Mar 2021 06:37 PM IST
सार

  • सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक शहर में होगा भव्य स्वागत 

विज्ञापन
Haridwar News: Bjp New State President madan kaushik Roadshow For Welcome Today
मदन कौशिक का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का हरिद्वार में आज रोड शो कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला पहनाई और पुष्प वर्षा की। सूखी नदी से प्रदेश अध्यक्ष का रोड शुरू किया गया जो भीमगोड़ा कुंड, हरकी पैड़ी, पोस्ट ऑफिस, वाल्मीकि चौक, शिव मूर्ति देवपुरा, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, चौक बाजार, थाना कनखल, रामदेव की पुलिया, कृष्णानगर, सिंह द्वार, आर्यनगर चौक, तहसील, शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल होते हुए देवपुरा चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर में विभिन्न स्थानों  पर भाजपा मण्डलों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए स्टॉल लगाए थे। वहीं, रोड शो के दौरान शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन


रोड शो में कटी जेब, मुकदमा दर्ज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के रोड शो के दौरान जेबकतरों की चांदी रही। कई लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा।
विज्ञापन


जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कौशिक का स्वागत किया। कार्यक्रमों की भीड़ का जेबकतरों ने फायदा उठाया और कई लोगों के मोबाइल, पर्स एवं कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीगली निवासी सतीश शर्मा ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्रपुरी बोले, उत्तराखंड के मामा हैं मदन कौशिक 
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के माथे पर माता की चुनरी बांधकर उनको आगामी विधानसभा चुनावों में विजश्री का आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जिस तरह से  मध्यप्रदेश में कद्दावर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को मामा कहा जाता है, ठीक वैसे ही मदन कौशिक उत्तराखंड के मामा हैं। 


स्वागत करने वालो में ये रहे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, राजकुमार, मयंक गुप्ता, नागेंद्र राणा, बृजभूषण विद्यार्थी, पार्षद अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, श्रुति खेवड़िया, विनित जौली, विकास कुमार विक्की, ललित रावत, राजेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, शुभम मैंदोला, प्रशांत सैनी, नितिन शर्मा माणा, एकता गुप्ता, रेणू अरोड़ा, मोनिका सैनी, पिंकी चौधरी, नेपाल सिंह, सपना शर्मा, राजेंद्र कटारिया, निशा नौडियाल, मनोज प्रालिया, कमल बृजवासी, अनिल पुरी, लक्की सचदेवा, बृजेश चैधरी, हारून खान, शक्ति त्यागी, करण मल्होत्रा,  मयंक गुप्ता, उज्ज्वल पंडित, संगीत मदान, विक्की अडवाणी, आदित्य झा, दीपांशु विद्यार्थी, भोला शर्मा, रवि ढींगरा, ओमकार सिंह, भूपेंद्र कुमार, देवेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed