हरिद्वार: साध्वी प्राची ने उद्योगपति पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, बोलीं- जांच नहीं हुई तो लूंगी जलसमाधि
कनखल निवासी उद्योगपति स्व. पारस कुमार जैन के बेटे तोष कुमार जैन ने भूमाफिया पर करोड़ों की जमीन कब्जाने के लिए धमकाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी प्राची ने हरिद्वार में कनखल के एक उद्योगपति पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर जल समाधि लेने की चेतावनी दी है।
कनखल निवासी उद्योगपति स्व. पारस कुमार जैन के बेटे तोष कुमार जैन ने भूमाफिया पर करोड़ों की जमीन कब्जाने के लिए धमकाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची पर भी आरोप लगाया था।
तोष जैन का कहना था कि बागपत निवासी यशपाल तोमर ने हथियार बंद बदमाशों के साथ उसके घर में घुस कर जान से मारने की धमकी दी है। करोड़ों की जमीन से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को साध्वी प्राची ने उद्योगपति तोष जैन पर साजिश के तहत छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तोष जैन और यशपाल तोमर की मोबाइल पर बातचीत की आडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई।
सीएम से की जांच की मांग
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। साध्वी प्राची ने कहा कि नोटबंदी के समय तोष जैन ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उनसे मदद मांगी थी। तब उन्होंने दान की तीन पेटियां तोष जैन को दी थी। बाद में पैसे वापस मांगने पर तोष ने तीन बीघा जमीन गोशाला को दान की थी।
साध्वी ने आरोप लगाया कि तोष जैन ने पूरी योजना के तहत यशपाल तोमर को अपने घर बुलाया और बाद में झूठे आरोप लगाते हुए फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यशपाल व तोष जैन के बीच हुई बातचीत की वीडियो में तोष जैन खुद यशपाल को अपने घर बुलाते हुए सुनाई दे रहे हैं।
वहीं, उद्योगपति तोष जैन ने साध्वी प्राची के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि साध्वी ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने उनसे कोई दानपात्र नहीं लिए थे। साध्वी प्राची से उनकी मुलाकात भी तहसील में ही हुई थी। जब यशपाल ने जबरन उन्हें जमीन दान दिलवाई थी। कहा कि मैंने किसी की कोई छवि खराब नहीं की है। अगर साध्वी प्राची यशपाल तोमर को नहीं जानती हैं तो फिर उन्हें ऑडियो क्लिप कहां से मिली है।