{"_id":"6653178a890ede311d0931cc","slug":"haridwar-news-ashes-of-former-union-minister-santosh-gangwar-wife-immersed-in-ganga-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, बेटे ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, बेटे ने किया पूजन
Sun, 26 May 2024 04:41 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 May 2024 04:41 PM IST
सार
Haridwar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की धर्मपत्नी का निधन 24 मई को बरेली में हुआ था।उनकी अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई।
विज्ञापन
गंगा में पत्नी की अस्थि विसर्जित करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की धर्मपत्नी सौभाग्यवती देवी की अस्थियां लेकर परिवार आज हरिद्वार पहुंचा। उनके बेटे अपूर्व गंगवार ने पूरे विधि विधान से हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर पूजा कर अस्थि विसर्जन किया। उनके कुल पुरोहित मदन गोस्वामी व दिनेश गोस्वामी ने अस्थि विसर्जन करवाया।
विज्ञापन
Weekend: भीषण गर्मी में हरिद्वार से ऋषिकेश तक हाईवे 'जाम', हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, यात्रियों का हुआ बुरा हाल
विज्ञापन
वहीं, पूजन पंडित शैलेश मोहन ने कराया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री विधायक कुंवर बृजेश सिंह साथ में आए थे। गंगा सभा की ओर से सचिन उज्ज्वल पंडित ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन