{"_id":"6787629168543a20d50250bc","slug":"haridwar-news-akhilesh-yadav-called-congress-weak-in-delhi-said-also-about-india-alliance-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: अखिलेश यादव ने दिल्ली में कांग्रेस को बताया कमजोर, इंडिया गठबंधन को लेकर भी कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: अखिलेश यादव ने दिल्ली में कांग्रेस को बताया कमजोर, इंडिया गठबंधन को लेकर भी कही ये बात
Wed, 15 Jan 2025 01:09 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:09 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था तो कहा गया था कि जो पार्टी जहां मजबूत है हमें उसे और मजबूत करना है। दिल्ली में आप मजबूत है इसलिए हम आप के साथ हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिल्ली में कमजोर बताया है। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली में भाजपा का मुकाबला करने में कांग्रेस नहीं आम आदमी पार्टी मजबूत है। इसलिए हम आप को समर्थन दे रहे है। अखिलेश यादव आज हरिद्वार अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित करने और उनके पिंड दान करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पर सवालिया निशान लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बन रहा था तब नितीश कुमार ने सब भाजपा विरोधी दलों से बात की थी और तब यह कहा गया था कि जो क्षेत्रीय पार्टी जहां मजबूत हैं वहां इंडिया गठबंधन उसे मजबूत करेगा।
विज्ञापन
Haridwar: अखिलेश यादव ने नमामि गंगे घाट पर गंगा में विसर्जित की चाचा की अस्थियां, किया गंगा स्नान
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत है इसलिए दिल्ली में समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। जो क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से मुकाबला कर रही है हमें उनके साथ खड़ा हों चाहिए। सवाल दिल्ली का है तो हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना ही है।
प्रयागराज कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि जब गंगा मईया बुलाएगी तो मैं वहां जरूर जाऊंगा। गंगा हर जह एक ही है। कहीं भी स्नान कर लें। मैंने भी कल हरिद्वार में ही गंगा स्नान किया था।