फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Air firing at several places in Kankhal, bike rider absconded, incident captured on CCTV

Haridwar: बेखौफ बदमाश...कनखल में दिनदहाड़े कई जगहों पर की हवाई फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 15 Sep 2025 04:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

दोपहर के समय पहले जगजीतपुर पुलिया के पास फायरिंग की गई। इसके बाद आरोपी बाइक पर जाते हुए वाल्मीकि बस्ती में भी हवाई फायरिंग कर गालियां देते हुए निकले।

विज्ञापन
Haridwar News Air firing at several places in Kankhal, bike rider absconded, incident captured on CCTV
कनखल में हवाई फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े कई जगहों पर हुई हवाई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। जगजीतपुर पुलिया के पास और वाल्मीकि बस्ती में बाइक सवार युवकों ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। अन्य स्थानों पर भी फायरिंग की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीन युवक फुटेज में दिख रहे हैं।

विज्ञापन


दोपहर के समय पहले जगजीतपुर पुलिया के पास फायरिंग की गई। इसके बाद आरोपी बाइक पर जाते हुए वाल्मीकि बस्ती में भी हवाई फायरिंग कर गालियां देते हुए निकले। अचानक हुई घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बाइक सवार दिखाई दिए। पीछे बैठा युवक पहले जगजीतपुर में नीचे उतरकर एक मोबाइल फोन की दुकान के पास फायरिंग करता है और दूसरा उसका साथी बाइक पर खड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar News : सिडकुल में नामी ब्रांड के नकली शैंपू बना रही फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

फायरिंग करते ही वह बाइक पर बैठता है और फिर दोनों भाग निकलते हैं। इसके बाद चलती बाइक पर फुटबॉल ग्राउंड के पास और फिर कनखल वाल्मीकि बस्ती में भी हवाई फायरिंग की गई। पुलिस ने आरोपियों को पहचानने का प्रयास शुरू कर दिया है।

वहीं बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वालों की उम्र बेहद कम है और उनके नाबालिग होने की भी संभावना है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीम जुटी है।जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed