{"_id":"633961d6bae688460a5fc3e8","slug":"haridwar-news-actor-mahesh-babu-immerses-his-mother-ashes-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: वीआईपी घाट पहुंचे एक्टर महेश बाबू, गंगा में विसर्जित की अपनी मां की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: वीआईपी घाट पहुंचे एक्टर महेश बाबू, गंगा में विसर्जित की अपनी मां की अस्थियां
Sun, 02 Oct 2022 09:06 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Oct 2022 09:06 PM IST
सार
बता दें कि तीन दिन पहले अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी।
विज्ञापन
एक्टर महेश बाबू ने मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता महेश बाबू रविवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने पूरे विधि विधान से कर्मकांड कराया। अस्थि विसर्जन के बाद वे वापस जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पहले अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। इस खबर को सुनने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सभी ने अपने चहेते कलाकार की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोड़कर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक संदेश साझा किया। जानकारी के अनुसार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं। हैदराबाद स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन