हरिद्वार: सामने आई एक और शर्मनाक घटना, 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता
- पेट दर्द के बाद अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
- आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार की एक कॉलोनी में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक और इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर जब उसकी जांच करवाई गई तो गर्भ ठहरने की बात सामने आई।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक करीब तीन महीने पहले पड़ोसी युवक ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद भी डरा धमकाकर कई बार उसे हवस का शिकार बनाता रहा। मंगलवार रात किशोरी के पेट में दर्द हुआ। इसकी जानकारी जब आरोपी युवक को लगी तो वह उसे रानीपुर मोड़ स्थित एक अस्पताल लेकर गया।
गर्भपात कराने का प्रयास किया
अल्ट्रासाउंड में किशोरी तीन माह का गर्भवती निकली। युवक ने अपने परिवार की मदद से किशोरी का अस्पताल में गर्भपात कराने का प्रयास किया। लेकिन इसकी भनक किशोरी के परिवारजनों को लग गई। किशोरी के पिता और परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। किशोरी ने पिता को बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिससे वह डर गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी प्रदीप कुमार ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज बुधवार को उसे रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।