फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Nagar Nigam: Preparation to implement house tax according to circle rate

Haridwar Nagar Nigam: सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैक्स लागू करने की तैयारी, बोर्ड बैठक में आएगा प्रस्ताव

Mon, 05 Sep 2022 05:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Sep 2022 05:57 PM IST
सार

नगर निगम क्षेत्र में करीब 34 हजार कर दाता हैं। इसमें 28 हजार घरेलू और छह हजार व्यावसायिक हैं। जिनसे सालाना छह से सात करोड़ रुपये तक का राजस्व मिलता है।

विज्ञापन
Haridwar Nagar Nigam: Preparation to implement house tax according to circle rate
हाउस टैक्स - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अब कुछ समय बाद हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। क्योंकि निगम अब सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैक्स की दरें लागू करने जा रहा है। तहसील से अलग-अलग इलाकों की सर्किल रेट की लिस्ट के हिसाब से दरें तैयार की जा रही हैं। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टैक्स की दरें बढ़ाई जाएंगी। इससे लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। जबकि निगम की आय में करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक का इजाफा होगा। 

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में करीब 34 हजार कर दाता हैं। इसमें 28 हजार घरेलू और छह हजार व्यावसायिक हैं। जिनसे सालाना छह से सात करोड़ रुपये तक का राजस्व मिलता है। लेकिन सर्किल रेट के मुताबिक ही हाउस टैक्स वसूलने का शासनादेश जारी हो रखा है। हालांकि, अभी तक हरिद्वार में सर्किल रेट से टैक्स की दरें नहीं बढ़ी थी। 
विज्ञापन


लेकिन, अब यहां भी नए नियम के अनुसार टैक्स की दरें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल निगम तहसील से सर्किल रेट की लिस्ट से अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार टैक्स की दरें तैयार कर रहा है। बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। बोर्ड में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद नई दरें लागू की जाएंगी। जिसके बाद सर्किल रेट के हिसाब से ही टैक्स जमा करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इस हिसाब से वसूला जाता है टैक्स

अभी तक नगर निगम हाईवे से सटे इलाकों में जैसे भूपतवाला व अन्य वार्डों में दो रुपये प्रतिवर्ग फुट के हिसाब से टैक्स वसूलता है। जबकि कई इलाकों में 1.50 रुपये वर्ग फुट और कुछ में इससे कम दरें निर्धारित हैं। पर सर्किल रेट के बाद दरें बढ़ जाएंगी। वहीं, कई वीआईपी क्षेत्रों में भी अभी एक समान ही टैक्स की दरें हैं। लेकिन, सर्किल रेट के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दरें लागू हो जाएंगी। 



सर्किल रेट के हिसाब से ही नगर निगम क्षेत्र में टैक्स की दरें लागू करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। ये प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद सर्किल रेट के हिसाब से दरें लागू कर दी जाएंगी। 
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed