फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Membership of Jilla Panchayat member Asiya ceased, SC certificate not found valid

हरिद्वार: जिला पंचायत सदस्य आशिया की सदस्यता खत्म, शासन ने जारी किया आदेश

Fri, 14 Aug 2020 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Aug 2020 11:51 PM IST
सार

  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र नहीं पाया गया वैध

विज्ञापन
Haridwar: Membership of Jilla Panchayat member Asiya ceased, SC certificate not found valid
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड शासन ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य आशिया उर्फ कविता की सदस्यता को खत्म करते हुए संबंधित सीट रिक्त घोषित कर दी है। आशिया का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र वैध न पाए जाने पर यह आदेश जारी किया गया। 

विज्ञापन


पंचायत विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हरिद्वार जिले में बहादराबाद के राजपुर से आशिया को जिला पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर 2015 के चुनाव में आशिया को निर्वाचित किया गया था। इस मामले में आशिया के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाया गया था।
विज्ञापन


यह मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्यस्तरीय जाति स्क्रूटनी कमेटी की 23 दिसंबर 2019 की बैठक हुई। समिति ने पाया कि आशिया का प्रमाण पत्र सही नहीं है। इसके बाद जुलाई 2020 में आशिया को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशिया की ओर से इस नोटिस का जवाब भी दिया गया। राज्य स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी ने आशिया का प्रमाण पत्र वैध नहीं माना। कमेटी के फैसले के आधार पर शासन ने उक्त जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता को खत्म करते हुए सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। अब पंचायत निदेशालय ने भी यह आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed