{"_id":"62260aa737994201c82a0432","slug":"haridwar-married-woman-commits-suicide-after-refusing-to-do-job-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: नौकरी करना चाहती थी विवाहिता, सास ने मना किया तो फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: नौकरी करना चाहती थी विवाहिता, सास ने मना किया तो फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
Mon, 07 Mar 2022 07:17 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 07 Mar 2022 07:17 PM IST
सार
सास के नौकरी करने से मना करने से विवाहिता दुखी थी, लेकिन वह आत्महत्या जैसा कदम उठाएगी इसका आभास किसी को नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टता घरेलू कलह बताया है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति से बात कर मामले में और भी जानकारी जुटाई है।
ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से सूचना मिली कि विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति मिथुन अस्पताल में मृत अवस्था में लाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के गले पर निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से सूचना मिली कि विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति मिथुन अस्पताल में मृत अवस्था में लाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के गले पर निशान हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...डीजे पर डांस को लेकर बवाल: शादी समारोह में जमकर चले दोनों पक्षों में लात और घूंसे, एक बराती घायल
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के पति मिथुन से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी का सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू था। रविवार शाम को उसकी पत्नी कमरे में से जब काफी देर तक नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। इसके बाद उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई है। कोतवाल महेश जोशी का कहना है कि पुलिस जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।