फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021 : munna singh chunhan said kumbh will organise on the basis of 2021

Haridwar Mahakumbh 2021 : बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा- 2021 की तर्ज पर ही होगा कुंभ

Sun, 27 Dec 2020 02:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 27 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021 : munna singh chunhan said kumbh will organise  on the basis of 2021
मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

हरिद्वार कुंभ मेला 2010 के कुंभ की तर्ज पर कराए जाने की कुछ संतों की मांग पर प्रदेश के सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। चौहान का कहना है कि वर्ष 2021 का कुंभ 2021 के हिसाब से ही होगा। 2021 के कुंभ की तुलना किसी दूसरे कुंभ से नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


शुक्रवार को हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद कुछ संतों ने यह मांग उठाई थी कि कुंभ के आयोजन की जो तैयारियां और इंतजाम 2010 के कुंभ में थे, वही इंतजाम 2021 के कुंभ मेला में भी होने चाहिए। साथ ही कुछ संतों ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर सरकार के स्तर से इंतजाम नहीं होते तो वो खुद अपने स्तर से इंतजाम कर लेंगे।
विज्ञापन


सियासी हलकों में 2010 के कुंभ का राग छेड़े जाने की चर्चा है। इसके सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। कोविड 19 महामारी के कारण प्रदेश सरकार पहले ही कुंभ मेले की भव्यता और दिव्यता के इंतजाम जुटाने की चुनौती से जूझ रही है। ऐसे में 2021 के कुंभ की 2010 के कुंभ से तुलना का मामला उसके गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इतना ही कहा कि शुक्रवार की बैठक के संबंध में अखाड़ा परिषद व संतों ने उनसे अभी कोई बात नहीं की है। लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने पक्ष रखा।

कोविड 19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कुंभ का आयोजन होगा

अमर उजाला से बातचीत में चौहान ने कहा कि 2010 की 2021 के कुंभ से कैसे तुलना हो सकती है। तब कोविड नहीं था। आज कोविड 19 महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है।

इसलिए कोविड 19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कुंभ का आयोजन होगा। बकौल चौहान, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का इसमें बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है। तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुंभ में बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

सरकार पर कुंभ को सुरक्षित और उसकी परंपरा व गरिमा के अनुरूप संपन्न कराना है। यह सब सरकार को कोविड काल की असाधारण परिस्थितियों के बीच करना है। इसलिए 2021 के कुंभ की तुलना नहीं की जा सकती है। कोविड की पृष्ठभूमि में यह कुंभ तैयारियों और परिस्थितियों की दृष्टि से अपने आप में अनूठा है।

मन से चाहेंगे तो भव्य और दिव्य होगा कुंभ : नरेंद्र गिरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज का कहना है कि अगर कोरोना बढ़ता है, तो बैठकर निर्णय लिया जाएगा। अभी कोरोना बढ़ नहीं रहा है। हरिद्वार में भी गंगा तट बढ़ा है।

नीलधारा में पूरी की पूरी पट्टी खाली है। 2010 में हम लोग उस पार गए थे। इस बार भी जाने को तैयार हैं। व्यवस्था दीजिए, मेला दिव्य कराइए। हमने मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि आप सारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें। अगर मन से चाहेंगे तो मेला भव्य होगा, दिव्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed