फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: Devotee will know online which ganga ghat is safe

Haridwar Kumbh Mela 2021: श्रद्धालु को घर बैठे पता चल जाएगा कौन सा घाट है सुरक्षित 

Fri, 02 Oct 2020 10:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Oct 2020 10:00 PM IST
सार

  • कुंभ स्नान के लिए गंगा घाटों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटा
  • भगदड़ या हादसों वाले आशंकित घाटों को रेड श्रेणी में किया है शामिल

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: Devotee will know online which ganga ghat is safe
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान घर बैठे ही यह पता चल जाएगा कि कौन से घाट पर स्नान करना सुरक्षित है और किस पर नहीं है।

विज्ञापन


पोर्टल पर प्रत्येक घाट को रेड, येलो और ग्रीन कलर में इंगित किया गया है। रेड जोन पर उन इलाकों को रखा गया है, जहां पर हादसों या भगदड़ की ज्यादा आशंका रहती है। साथ ही पुरानी घटनाओं से सबक लेते हुए कई बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kumbh Mela 2021: हरिद्वार महाकुंभ में हर श्रद्धालु को गंगा स्नान के लिए मिलेंगे 10 से 15 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुंभ पुलिस की प्रस्तावित कार्ययोजना में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को भी फोकस किया गया है। पूरे कुंभ क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से रेड, येलो और ग्रीन जोन में बनाया गया है। रेड जोन अति संवेदनशील, येलो जोन संवेदनशील और ग्रीन जोन को सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

रेड, यलो और ग्रीन जोन को रंग के हिसाब से इंगित किया

इसी लिहाज से पुलिस बल की तैनाती और दूसरे सुरक्षा इंतजाम किए जाने हैं। कुंभ पोर्टल पर घाटों के हिसाब से रेड, यलो और ग्रीन जोन को रंग के हिसाब से इंगित किया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण करते समय हर श्रद्धालु यह देख सकता है कि किस घाट पर स्नान करना सबसे ज्यादा सुरक्षित है।

संवेदनशीलता के लिहाज से अपने घाट का चयन भी कर सकता है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि कुंभ और अर्द्धकुंभ में पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए प्रस्तावित योजना में कई बदलाव किए गए हैं, ताकि महाकुंभ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। कोरोना काल की स्थिति के हिसाब से कार्ययोजना में परिवर्तन भी किए जा सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed