फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: 40 para military force allotment for kumbh

Haridwar Mahakumbh 2021 : केंद्र से कुंभ के लिए मिली 40 कंपनी पैरामिल्ट्री, एक जनवरी को पांच कंपनी पहुंच जाएगी हरिद्वार

Sat, 26 Dec 2020 06:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: 40 para military force allotment for kumbh
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

कुंभ की तिथि नजदीक आने के साथ ही भारत सरकार ने 40 कंपनी पैरामिल्ट्री का आवंटन कर दिया है। एक जनवरी को पांच पैरामिल्ट्री कंपनी हरिद्वार पहुंच जाएंगी। एनएसजी और पैरामिल्ट्री के स्पाइनरों से कुंभ की निगहबानी होगी। किसी भी आतंकी घटना को नाकाम करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वायड और एंटी माइनिंग टीम का भी आवंटन हो गया है। 

विज्ञापन


आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि कोरोना काल में कुंभ 2021 का स्वरूप कैसा होगा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन हर स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। स्थितियां सामान्य रही तो 2010 के कुंभ की तुलना में कहीं अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मौजूूदा जैसी परिस्थितियां रहती हैं तो भी श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों तक पहुंचने की उम्मीद है। आईजी ने कहा कि कुंभ मेले में यातायात और श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ नियंत्रण पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है। इसके लिए प्रदेश के सिविल और आर्म्स पुलिस के अलावा बाहरी राज्यों की पुलिस बल की तैनाती होती है। इसके लिए भारत सरकार पैरामिल्ट्री कंपनी आवंटित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामिल्ट्री चार अलग अलग चरणों में हरिद्वार पहुंचेंगी

संजय गुंज्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मांग पर भारत सरकार ने 40 कंपनी पैरामिल्टी का आवंटन कर दिया है। इनमें एसएसबी की सात, सीआरपीएफ की 10, बीएसएफ की 10, सीआईएसएफ की सात और आईटीबीपी की छह कंपनियां शामिल हैं। बताया कि पैरामिल्ट्री चार अलग अलग चरणों में हरिद्वार पहुंचेंगी।

इसमें पांच कंपनी पैरामिल्ट्री की पहली जनवरी को हरिद्वार पहुंचने की इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद एक फरवरी को सात कंपनी पहुंचेंगी। एक मार्च को 12 कंपनी और 28 मार्च को 16 कंपनी पैरामिल्ट्री पहुंच जाएगी।

मार्च और अप्रैल में शाही और महत्वपूर्ण स्नानों पर सर्वाधिक फोर्स की जरूरत पड़ेगी। बताया कि कुंभ के लिए बम डिस्पोजल स्क्वायड, एंटी माइनिंग टीम और कमांडो स्नाइपरों का आवंटन भी हो गया है। कमांडो स्पाइपर भी जनवरी से पहुंचने शुरू हो जाएंगे। 
 

पैरामिल्ट्री फोर्स को मिलेगा तीन से छह दिन का प्रशिक्षण

एक जनवरी से पहुंचने वाली कंपनियां टेंट के बजाय स्थायी आवास में रहेगी। शहरी विकास की ओर से आवास की व्यवस्था की गई है। पहले पहुंचने वाली फोर्स को छह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में आने वाली फोर्स को दो से तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

कुंभ क्षेत्र में बनेंगे 24 सेक्टर 

आईजी कुंभ के मुताबिक मेला क्षेत्र में 24 सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें एक सेक्टर रेलवे का होगा। रेलवे के सेक्टर में पांच थाने और अन्य 23 सेक्टर में 23 ही थाने बनाए जाएंगे। मेला क्षेत्र बढ़ने और कम होने पर थाना एवं चौकियों की संख्या कम या अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed