फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: Kumbh Mela Starts From Today first april updates

हरिद्वार कुंभ 2021: पहले दिन मेला अधिकारी और कुंभ आईजी ने की मां गंगा की पूजा, स्नान के लिए पहुंचे भक्त

Thu, 01 Apr 2021 04:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Apr 2021 04:46 PM IST
सार

  • वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वालों को मिलेगा सीधा प्रवेश, बाकियों की होगी जांच, कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 12 राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Kumbh Mela Starts From Today first april updates
महाकुंभ का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज यानी एक अप्रैल से हरिद्वार महाकुंभ अधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। कुंभ के पहले दिन भक्त गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


महाकुंभ 2021: कोरोना के बीच आज हुआ कुंभ मेले का श्रीगणेश, बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु


हरिद्वार में आज से महाकुंभ- 2021 का श्रीगणेश हो गया है। 30 अप्रैल तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कोविड-19 की 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन


पहले दिन पुलिस द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं गुरुवार को कुंभ के पहले दिन मेला अधिकारी दीपक रावत और आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने मां गंगा की पूजा की। इस दौरान उन्होंने कुंभ के सफल संचालन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आज कुंभ के पहले दिन स्नान के लिए पहुंचे लोगों में से कई लोग मास्क पहने नहीं दिखे। इतना ही नहीं शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया।

जांच के लिए 33 टीमें बनाई

कुंभ मेला सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि बॉर्डर और मेला क्षेत्र में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। अतिसंवेदनशील राज्यों से आने वाले परिवारों के एक-दो सदस्यों के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे।

बॉर्डर पर पॉजिटिव आने पर सभी लोगों को लौटा दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में पॉजिटिव मिलने वालों को कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया जाएगा। जांच के लिए 33 टीमें बनाई हैं। इनमें दस निजी और 23 सरकारी हैं। 10 हजार से अधिक एंटीजन सैंपल रोजाना लिए जाएंगे।

कोविड के लिहाज से अतिसंवेदनशील 12 राज्यों से आने वाले यात्रियों की राज्य सीमा पर अनिवार्य रूप से कोरोना जांच की जाएगी। संक्रमण की पुष्टि होने पर यात्री और उसके पूरे समूह को लौटा दिया जाएगा।

महाकुंभ 2021: अब आसमान से देखिए कुंभनगरी के नजारे, 30 अप्रैल तक चलेगी हेली सेवा

शासन ने महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आने वाले यात्रियों को कोविड आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने की सलाह दी है।

अधूरी तैयारियों से नाराज संत

महाकुंभ-2021 आज से विधिवत शुरू हो गया है, लेकिन मेला प्रशासन के दावों के बावजूद बैरागी कैंप क्षेत्र में संतों के लिए अभी तक अवस्थापना सुविधाएं मुहैया नहीं पाई हैं। अब जाकर कहीं बिजली के खंभों में तार खींचे जा रहे हैं तो कहीं धूल-मिट्टी से बचाव के लिए सड़कों पर रोड़ी-गिट्टी बिछाई जा रही है। शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संत जूझ रहे हैं। कछुआ चाल से अवस्थापना निर्माण कार्य होने से संतों में नाराजगी है।

बैरागियों के तीन अखाड़ों से हजारों की संख्या में साधु-संत जुड़े हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पहल पर 17 मार्च को मेला प्रशासन की ओर से अखाड़ों के लिए बैरागी कैंप क्षेत्र में भूमि आवंटित की गई। इससे पहले केंद्र सरकार की कोविड मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) छावनियों के लिए भूमि आवंटन में आड़े आ रही थी।

भूमि आवंटन नहीं होने से संन्यासी अखाड़ों ने अपने संतों के लिए अखाड़ा परिसर एवं दूसरी जगहों पर छावनियां लगवा दीं। बैैरागी संतों का पहला शाही स्नान 12 अप्रैल को है। भूमि आवंटन के बाद अधिकतर छावनियां तैयार हो गई हैं। हजारों की संख्या में बैरागी संत भी छावनियों में पहुंच गए हैं। अप्रैल पहले सप्ताह तक बाकी बैरागी संत भी छावनियों में प्रवेश कर जाएंगे। पहले सप्ताह में ही पेशवाई और धर्म ध्वजाएं भी स्थापित होंगी।

पर, मेला प्रशासन की ओर से अभी तक नए छावनी क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं। कई छावनियों के लिए आवंटित भूमि का अभी तक समतलीकरण नहीं हो सका है। क्षेत्र में धूल-मिट्टी उड़ रही है। पानी छिड़काव की व्यवस्था नहीं है। धूल-मिट्टी से बचाव के लिए सड़कों पर रोड़ी और गिट्टी बिछाई जा रही है। बिजली के खंभे पहले ही खड़े कर दिए थे। कुछ जगहों पर तारें खींचकर लाइन जोड़ दी गई है, लेकिन कई इलाकों में अब जाकर तार खींचकर पानी की लाइन बिछाई जा रही है। गंगा तट के नजदीक छावनियों के पास शौचालय तक नहीं लगाए गए हैं। संतों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। 

बैरागी कैंप क्षेत्र में अवस्थापना के कार्य रात-दिन युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। संतों के छावनियों में प्रवेश करने तक सभी सुविधाएं सुचारु हो जाएंगी।
-हरबीर सिंह, अपर मेलाधिकारी

‘हरिद्वार महाकुंभ के लिए सरकार की तैयारी नाकाफी’

आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ शुरू हो गया है, लेकिन राज्य सरकार की तैयारियां नाकाफी हैं। 

कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, जो शर्मनाक पहलू है। कहा कि सरकार हरिद्वार महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने की बात कर रही है, लेकिन जिन लोगों को हरिद्वार आने के बाद कोरोना संक्रमण हुआ तो उनके इलाज के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

पार्टी प्रवक्ता आनंद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोना को लेकर संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास कोई कारगर योजना नहीं है।

महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ की तरह यदि उत्तराखंड में भी कोरोना ने पांव पसार लिया तो इससे निपटने में सरकार पूरी तरह नाकाम होगी और हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed