फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha kumbh 2021: Former King of Nepal Gyanendra Veer Vikram Shah went to Delhi after Shahi Snan

महाकुंभ 2021: शाही स्नान कर दिल्ली गए नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह

Wed, 14 Apr 2021 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Apr 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021: Former King of Nepal Gyanendra Veer Vikram Shah went to Delhi after Shahi Snan
राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह हरिद्वार के तीन दिवसीय प्रवास में महाकुंभ के शाही स्नान के बाद बुधवार को दिल्ली लौट गए। इससे पहले ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने हरिद्वार प्रवास के दौरान मां गंगा की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद, योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण समेत कई संतों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह 11 अप्रैल की सुबह हरिद्वार पहुंचे थे। श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा के बाद निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ। उसी दिन दोपहर में संतों के साथ मुलाकात की। ज्ञानेंद्र विक्रम शाह ने कहा कि महाकुंभ स्नान उनकी दिली इच्छा थी। राजशाही परिवार  सदस्य हरिद्वार समेत भारत में तीर्थाटन पर आते रहे हैं। लेकिन महाकुंभ के शाही स्नान करने वाले वह पहले सदस्य हैं।
विज्ञापन


महाकुंभ: सोने-चांदी के सिंहासनों पर बैठ शाही स्नान के लिए निकले संत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें... 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि शाही स्नान के लिए माध्यम बने। भारत दौरा उनकी धार्मिक यात्रा है। पूर्व नरेश के भारत दौरे को लेकर राजनीतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, ज्ञानेंद्र विक्रम शाह ने श्री दक्षिण काली मंदिर परिसर में स्वागत समारोह में कहा था हरिद्वार दौरा नितांत धार्मिक है। ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह बुधवार नौ बजे दिल्ली अशोका होटल पहुंच पहुंचे। बृहस्पतिवार को उनके पारिवारिक मित्रों से मुलाकात होनी है। पूर्व राजा के साथ 10 लोगों की टीम थी। इनमें तीन सचिव, नेपाल सरकार के एक पुलिस अधिकारी, शाही परिवार के दो पंडित और चार कर्मचारी हैं। ज्ञानेंद्र शाह की भारत यात्रा में उनके साथ आए शाही परिवार के पंडित केशव दत्त घिमेरे ने बताया कि दिल्ली में भी पूर्व राजा का किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता से मुलाकात का शेड्यूल नहीं है, लेकिन कोई नेता मुलाकात करने आता है तो उसे मना नहीं किया जा सकता है।

महाकुंभ 2021: बुधवार को पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 192 श्रद्धालु मिले संक्रमित, 39 को बॉर्डर से लौटाया

ज्ञानेंद्र वीर विक्रम ने 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या को निरंजनी अखाड़ा के संतों के साथ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान किया। इस दौरान गंगा पूजन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। 13 अप्रैल को ज्ञानेंद्र वीर विक्रम ने नीलधारा में गंगा पूजन किया और पतंजलि योग पीठ पहुंचकर बाबा योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। शाम को श्री दक्षिण काली मंदिर में भजन संध्या में शामिल हुए। पूर्व राजा की मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि मुख्यमंत्री ने ज्ञानेंद्र शाह को शाही स्नान और देवभूमि आगमन पर संदेश भेजकर शुभकामनाएं दीं। 

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने किया शाही स्नान

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत कई वीवीआईपी ने महाकुंभ में हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने डुबकी लगाकर देश व राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

मेष संक्रांति के शाही स्नान से पूर्व हरिद्वार में कई वीवीआईपी ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में पुण्य की डुबकी लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार रात तीन बजे हरकी पैड़ी पहुंचे। उनके साथ देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी थे। दोनों गंगा स्नान के बाद देहरादून लौट गए।

रात करीब 3.30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने परिवार के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया। इससे पहले उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की। सुबह 5.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी ब्रह्मकुंड पर कुंभ स्नान किया। वहीं, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शाम चार बजे मां गंगा की पूजा के बाद महाकुंभ का पुण्य स्नान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed