फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Lok Sabha: Many business leaders of Roorkee joined BJP

Haridwar Lok Sabha: भाजपा में शामिल हुए रुड़की के कई व्यापारी नेता, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिलाई सदस्यता

Sun, 17 Jul 2022 10:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Jul 2022 10:07 AM IST
सार

कांग्रेस, बसपा, सपा और अन्य दलों के सदस्य बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि संगठन में सभी को यथोचित सम्मान दिया जाएगा। भाजपा में परिवार भाव की पार्टी है। हम सब मिलजुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

विज्ञापन
Haridwar Lok Sabha: Many business leaders of Roorkee joined BJP
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिलाई सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार लोकसभा से शनिवार को कई व्यापारी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अधिकांश व्यापारी नेता रुड़की से हैं। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं युवा मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के भाजपा में शामिल होने का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी कांग्रेस, बसपा, सपा तथा अन्य दलों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए थे। कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां कार्यकर्ताओं के आधार पर ही सब कुछ तय होता है। इतनी बड़ी पार्टी की सदस्यता लेना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सबको संगठन में यथोचित सम्मान दिया जाएगा। भाजपा में परिवार भाव की पार्टी है। हम सब मिलजुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। आप सब के आने से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा हम सब मिल कर आने वाले दिनों में पार्टी को और ऊंचाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आने से पार्टी को और ऊंचाई मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजीव तलवार, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने किया। 

ये भी पढ़ें...और तोड़ दिया नवजात ने दम: दुनिया में आंखें खोलने से पहले ही आई मौत, हेलिकॉप्टर का इंतजार करता रह गया परिवार

ये हुए भाजपा में शामिल

पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष व्यापारी नेता प्रमोद कुमार जौहर, पूर्व सभासद एवं निदेशक मनीष जौहर, सुनील कुमार, सुदर्शन लाल, गुरुद्वारा प्रबधन कमेटी के सरदार दबेन्द्र सिंह, व्यापारी नेता राजू शास्त्री, पंजाबी महासभा अध्यक्ष बिपिन ठकराल, मुदित जैन, संजीव गुलाटी, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल हरिद्वार गौतम गंभीर समेत 30 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें बसपा के चार प्रमुख नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed