फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar land Scam mutation of records executed using forged thumb impression of deceased woman

Haridwar: छह बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर घोटाला, मृतका का फर्जी अंगूठा लगाकर किया दाखिल खारिज

Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
सार

जिस विमला देवी से जमीन की खरीद करने का दावा किया गया, उसकी मृत्यु 10 जनवरी 2008 को हो चुकी थी लेकिन आरोपियों ने जमीन को हड़पने के लिए विमला देवी की मृत्यु के ठीक 4 साल बाद 16 अगस्त 2012 की तिथि में उनके फर्जी अंगूठे के निशान लगाकर एक फर्जी शपथ पत्र तैयार कर दाखिल खारिज करा ली गई।

विज्ञापन
Haridwar land Scam mutation of records executed using  forged thumb impression of deceased woman
घोटाला - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

तहसील हरिद्वार में करीब छह बीघा बेशकीमती जमीन के घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें मृतका के फर्जी अंगूठे से शपथ पत्र तैयार कर दाखिल खारिज कर दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त ने डीएम से रिपोर्ट तलब की है। डीएम की रिपोर्ट पर जमीन घोटाला समन्वय समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह मामला हरिद्वार तहसील के मौजा नूरपुर पंजनहेड़ी के खाता संख्या-108, नया 223, खसरा नंबर 48 से जुड़ा है, जिसका क्षेत्रफल 4.6840 हेक्टेयर है। इसमें से 0.390 हेक्टेयर (करीब छह बीघा) भूमि शिकायतकर्ता सुनीता शर्मा निवासी ग्राम मिस्सरपुर, कनखल हरिद्वार के भाग की है। सुनीता शर्मा ने पूर्व में शिकायत दर्ज कराई थी कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली महिला के नाम पर उत्तराखंड में जमीन खरीदी गई जबकि बाहर का व्यक्ति हरिद्वार में इतनी जमीन नहीं खरीद सकता है।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि जिस विमला देवी से जमीन की खरीद करने का दावा किया गया, उसकी मृत्यु 10 जनवरी 2008 को हो चुकी थी लेकिन आरोपियों ने जमीन को हड़पने के लिए विमला देवी की मृत्यु के ठीक 4 साल बाद 16 अगस्त 2012 की तिथि में उनके फर्जी अंगूठे के निशान लगाकर एक फर्जी शपथ पत्र तैयार कर दाखिल खारिज करा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन; पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

मामले की जांच होने पर दाखिल खारिज को 2014 और 2015 में निरस्त कर दिया गया। मगर आरोपियों ने फिर से 2022 में फर्जी ढंग से जमीन की दाखिल खारिज अपने नाम करा ली। मामले से एसडीएम और डीएम से कार्रवाई की मांग की गई, पर, चार साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता सुनीता ने गढ़वाल मंडल आयुक्त को शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) उत्तम सिंह चौहान ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पूरे प्रकरण में जांच 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अपर आयुक्त ने कहा है कि जांच रिपोर्ट में यह भी बताया जाए कि जमीन घोटाला हुआ या नहीं। कहा कि जांच रिपोर्ट समय से उपलब्ध करा दी जाए ताकि समन्वय समिति की बैठक में फैसला लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed