कुंभ मेला 2021: शाही स्नान पर मेला क्षेत्र में दो चॉपर और 40 बाइक एंबुलेंस रहेंगी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में शाही स्नान पर मेला क्षेत्र में इमरजेंसी के लिए दो चॉपर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर भेजने के लिए इनका प्रयोग किया जाएगा। मेला क्षेत्र में 40 मोबाइल बाइक एंबुलेंस भी रहेंगी। इनके अलावा हाईवे और मुख्य मार्ग पर जाम लगने की स्थिति में जल पुलिस की नौकाओं से भी गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा जाएगा।
महाशिवरात्रि के दौरान दुर्घटनाग्रस्त और गंभीर मरीजों को समय पर ईलाज मुहैया कराने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता तैयारियां की हैं। स्नान के दौरान भेल स्टेडियम में दो एमआई 17 चॉपर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इमरजेंसी में एयर एंबुलेंस के माध्यम गंभीर दुर्घटनाग्रस्त और मरीजों को एम्स ऋषिकेश और दिल्ली भेजा जाएगा। इससे गंभीर मरीज को समय रहते इलाज मिल पाएगा। 54 एंबुलेंस भी मेला क्षेत्र में खड़ी रहेंगी।
हरिद्वार कुंभ 2021: मस्त मलंग नागाओं के साथ निकली अटल अखाड़े की शाही पेशवाई, तस्वीरों में देखें
हरकी पैड़ी के आसपास के घाटों पर पांच मेडिकल टीम भी दुर्घटनाग्रस्त और गंभीर बीमारों को इलाज मुहैया कराने के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र में 50 अतिरिक्त मेडिकल टीम की ड्यूटी भी लगाई है।
महाशिवरात्रि के स्नान पर इमरजेंसी सेवा में दो चॉपर और 40 मोबाइल बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। हरकी पैड़ी के आसपास संतों और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम की ड्यूटी भी लगाई गई है।
- डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, मेलाधिकारी, स्वास्थ्य
गैस एजेंसियों में फायर सेफ्टी के पुख्ता हों इंतजाम
अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को मेला नियंत्रण भवन में महाशिवरात्रि स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। अपर मेलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षकों से कहा कि सभी गैस एजेंसियों में फायर सेफ्टी के प्रबंध सुनिश्चित कराए जाएं। व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल कराया जाए। एसडीआरएफ के अधिकारियों को जरूरी उपायों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम की गाड़ियों को अनावश्यक मेला क्षेत्र में खड़ी न किया जाएं।
उन्होंने कहा कि पेंट और वार्निश की दुकानों से ज्वलनशील पदार्थों को हटाया जाए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
सुरक्षित और सफल कुंभ के लिए सबका सहयोग : गुंज्याल
महाशिवरात्रि का शाही स्नान सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए मेला अधिष्ठान कार्यालय में आईजी संजय गुंज्याल की अध्यक्षता में गंगा सभा और व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में संजय गुंज्याल ने कहा कि सभी के सहयोग से शाही स्नान और कुंभ मेले को सुरक्षित और सफल बनाया जाएगा। स्नान के लिए विभिन्न विभागों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित है। इस दौरान एसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, संजीव नैयर, शिवकुमार कश्यप, तेज प्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।