फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: MP Anil Baluni Told that Kumbh mela Will Held Grand

हरिद्वार: सांसद अनिल बलूनी बोले, कोविड गाइडलाइन के अनुसार होगा महाकुंभ 

Sun, 21 Mar 2021 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Mar 2021 08:52 PM IST
सार

  • सीएम का चेहरा बदलने का चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: MP Anil Baluni Told that Kumbh mela Will Held Grand
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही महाकुंभ होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, हाई पॉवर कमेटी में शामिल शीर्ष अधिकारियों, संतों, और समाजसेवियों से भी उनकी वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से आगामी विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर मजबूत सरकार बनाएगी। एक निजी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कुंभनगरी पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार को रामघाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल बलूनी ने कहा कि दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ का आयोजन सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हरिद्वार कुंभ के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। अनिल बलूनी ने कहा कि महाकुंभ हमारे समाज, आर्थिकी और प्रदेश की आमजनता के लिए काफी फलदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ का आयोजन राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ा विषय नहीं हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन और वॉयरोलॉजिस्ट के सुझावों के आधार पर ही कुंभ का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के चार साल काफी बेहतर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश को जीरो टॉलरेंस की सरकार दी थी। अब तीरथ सिंह रावत भ्रष्टाचार उन्मूलन और प्रदेश विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में जीत तय, असम में मिलेेगी बड़ी जीत
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का असल चेहरा जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में जिस तरह से भगदड़ मची है, उससे चुनाव में भाजपा की जीत पर अंतिम मोहर लग चुकी है। उन्होंने कहा कि असम में भी भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हिंदुवादी नहीं बल्कि विकासवादी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया अपना बयान
फटी जींस को लेकर दिए मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बचते नजर आए। अनिल बलूनी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान को स्पष्ट कर दिया है। ऐसे में अब इस मामले में विवाद जैसा कोई विषय नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed