फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: Kumbh Mela SOP Will Applicable for 3 days from 10th March

हरिद्वार कुंभ 2021: बुधवार से तीन दिन मेला क्षेत्र में कोविड रिपोर्ट के साथ ही मिलेगी एंट्री, इन बातों का भी रखें ध्यान

Mon, 08 Mar 2021 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Mar 2021 10:19 PM IST
सार

  • मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी किया संशोधित आदेश
  • 10 से 12 मार्च तक सभी सख्त नियम रहेंगे लागू

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Kumbh Mela SOP Will Applicable for 3 days from 10th March
हरकी पैड़ी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में कुंभ मेले की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) 10, 11 और 12 मार्च को भी जारी रहेगी। सोमवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसका आदेश जारी कर दिया। इस दौरान कोविड सर्टिफिकेट, हेल्थ सर्टिफिकेट लेकर आने वालों को ही कुंभ क्षेत्र में एंट्री मिलेगी। मंगलवार से जो श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ ही आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी।

विज्ञापन


दरअसल, 27 फरवरी को मुख्य सचिव ने कुंभ की एसओपी जारी की थी। इसके बिंदु 1.1 में कहा गया था कि यह पूरी एसओपी कुंभ मेले की अधिसूचना के बाद लागू हो जाएगी। यह एसओपी मेला क्षेत्र में ही लागू होगी। चूंकि 11 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके शाही स्नान है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। लिहाजा, हाईकोर्ट की ओर से पांच मार्च को आए आदेश के तहत बिंदु 1.1 में संशोधन करते हुए मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस एसओपी को 10, 11 और 12 मार्च को भी लागू करने का नया आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ मेला 2021: शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर संतों की नहीं होगी रैपिड जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओपी के तहत एक ओर जहां कुंभ मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण आसान होगा तो दूसरी ओर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। कुंभ मेला क्षेत्र में एसओपी लागू रहने के दौरान कोविड की रैंडम सैंपलिंग भी की जाएगी। दूसरी ओर, ऑनलाइन पंजीकरण और 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लेकर आना भी अनिवार्य होगा। 

20 मिनट तक ही मिलेगा स्नान का समय

पवित्र स्नान के लिए केवल 20 मिनट का ही समय दिया जाएगा। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की यह जिम्मेदारी होगी कि 20 मिनट का समय पूरा होते ही वह उस जत्थे को बाहर निकालें ताकि दूसरा जत्था स्नान कर सके। गंगा तट पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी पीपीई किट से लैस होंगे। 

कोविड रिपोर्ट दिखाकर ही निकल पाएंगे स्टेशन से बाहर
रेल के माध्यम से कुंभ मेला आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भी खास निर्देश जारी किए गए हैं। उनके पास कुंभ मेले का पंजीकरण होना जरूरी है। इसके अलावा 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य है। अगर यह नहीं होंगे तो उन्हें रेलवे स्टेशन से बाहर नहीं आने दिया जाएगा। यही नियम बस स्टैंड पर भी लागू किया जाएगा। यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए www.haridwarkumbhmela2021.com पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed