फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar kumbh covid test scam : SIT issued notice to nominated covid test farms

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा : एसआईटी ने नामित फर्मों को पूछताछ के लिए जारी किया नोटिस, दिया चार दिन का समय

Mon, 21 Jun 2021 11:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Jun 2021 11:01 AM IST
सार

महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
haridwar kumbh covid test scam : SIT issued notice to nominated covid test farms
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड परीक्षण की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में नामित फर्मों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। एसआईटी ने उन्हें पेश होने के लिए चार दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


हरिद्वार : कुंभ के दौरान कोरोना जांच में अनियमितता, दो लैब को हो चुका तीन करोड़ का भुगतान 
विज्ञापन


नामित फर्मों में दिल्ली की मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, हरियाणा की नलवा लैब और डॉ. लालचंदानी लैब का नाम शामिल है।

कोविड टेस्टिंग घपला : कुंभ मेला प्रशासन ने भी बैठाई जांच, बनाई चार सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज
महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिला प्रशासन और कुंभ मेला प्रशासन पहले ही इस मामले की जांच कर रहा है। मामले की विवेचना के लिए जिला स्तर पर एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने पहले दिन से ही इस मामले में जांच शुरू कर दी थी।

महाकुंभ के दौरान कोरोना की जांच में कैसे फर्जीवाड़ा किया गया, इसका खुलासा 40 पेज की प्रारंभिक जांच में हुआ है। जांच तैयार करने में अधिकारियों को कई दिनों का समय लगा। इसी जांच रिपोर्ट के बाद मैक्स सर्विस, हिसार की नलवा लैब और दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

फर्जीवाड़े के दोषियों को सख्त सजा मिले

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कुंभ में कोविड की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट घोटाले को मेडिकल टेरेरिज्म बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिसकी भी गलती है उसे बख्शा नहीं जाए। 
स्वामी रामदेव ने कहा कि फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट बनाने वालों ने मानवता को शर्मसार किया है।

इसमें जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब उनकी ओर से आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले मेडिकल टेरेरिज्म और अनार्की बोला गया तो लोगों ने सवाल किए। कुुंभ में कथित कोविड जांच फर्जीवाड़े के दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed