फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2027 Temporary city will be built in Haridwar for the Kumbh Mela Uttarakhand news in hini

Uttarakhand: कुंभ के लिए हरिद्वार में बसेगा एक अस्थायी शहर, 32 सेक्टर होंगे, थाना, अस्पताल भी बनाए जाएंगे

Tue, 14 Oct 2025 11:37 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:37 AM IST
सार

हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कुंभ के लिए हरिद्वार में एक अस्थायी शहर बसेगा। 32 सेक्टर होंगे, थाना, अस्पताल, सूचना केंद्र भी बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 Temporary city will be built in Haridwar for the Kumbh Mela Uttarakhand news in hini
हरिद्वार कुंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ 2027 के लिए एक अस्थायी शहर बसाया जाएगा। इसमें थाने से लेकर अस्पताल तक की पूरी सुविधा मिलेगी। राज्य ने केंद्र को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की बड़ी चुनौती होती है। कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के ठहराने की भी चुनौती है।

विज्ञापन


लिहाजा, प्रदेश सरकार ने तय किया है कि कुंभ क्षेत्र में एक अस्थायी शहर बसाया जाएगा। इस शहर में जहां श्रद्धालु ठहर सकेंगे तो वहीं सूचना संबंधी तंत्र भी पूरी तरह से उपलब्ध होगा। इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

विज्ञापन

500 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस शहर में 1000 की क्षमता का एक कन्वेंशन हॉल बनेगा। थाने, अस्पताल, प्रशासनिक बिल्डिंग, धार्मिक संस्थानों के कार्यालय, सूचना केंद्र के अलावा यहां 25,000 श्रद्धालुओं की क्षमता के 10 सार्वजनिक आवास परिसर बनेंगे। यहां मेला सर्किट हाउस में 150 कैंप बनाए जाएंगे। मकसद ये है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के लिए 161 करोड़ का बजट मांगा

कुंभ मेले में सबसे बड़ी चुनौती स्वच्छता की है। अभी तक यहां रोजाना 280 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरा निकलता है। कुंभ के दौरान यहां 582 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरा निकलने का अनुमान है। यहां 161.18 करोड़ की लागत से 10 कांपैक्टर वाहन, 50 टिपर, 75 ई-रिक्शा, शौचालय के निपटारे के लिए छह फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: समूह-ग परीक्षाओं का होगा लाइव टेलीकास्ट, गेट पर ही होगी हाजिरी, मास्टर प्लान किया गया तैयार

कुंभ में स्वच्छता के लिए अलग से बजट का प्रस्ताव रखा गया है। यहां शौचालय वाहन, डस्टबिन, ट्रैश बूम इंटरसेप्टर, रिफ्यूज कॉम्पैक्टर, फॉगिंग मशीनें, घाट सफाई की मशीनें और इसके लिए मानव संसाधन की जरूरत होगी। -नितेश झा, सचिव कुंभ मेला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed