फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C exams will be telecast live attendance will be taken at the gate Uttarakhand Paper leak Case

Uttarakhand: समूह-ग परीक्षाओं का होगा लाइव टेलीकास्ट, गेट पर ही होगी हाजिरी, मास्टर प्लान किया गया तैयार

Tue, 14 Oct 2025 08:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Oct 2025 08:06 AM IST
सार

भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले सभी जैमर की जांच की जाएगी। कमी होने पर तत्काल बदला जाएगा। परीक्षा केंद्र के भीतर अब अभ्यर्थियों के साथ केवल पर्यवेक्षक की एंट्री। बाकी सभी काम गेट पर होंगे।

विज्ञापन
Group C exams will be telecast live attendance will be taken at the gate Uttarakhand Paper leak Case
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूकेएसएसएससी अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं में अब किसी स्तर पर कोई कमी नहीं चाहता। लिहाजा, जो मास्टर प्लान तैयार किया गया है, उसमें परीक्षा केंद्र से लेकर आयोग तक के हर पहलू को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में जैमर की कमियों को लेकर अहम बैठक इसी महीने होगी।

विज्ञापन

यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा में जैमर के काम न करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था कि परीक्षा केंद्रों पर 4-जी जैमर थे जो 5-जी नेटवर्क को जाम नहीं कर सकते। आयोग ने अपने आगामी प्लान में जैमर को पूरी तवज्जो दी है। इसके लिए इसी महीने की 27-28 तारीख को जैमर सप्लाई करने वाली सरकारी कंपनी ईसीआईएल और बायोमीट्रिक मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अफसरों के साथ आयोग की बैठक होगी। बैठक में सभी कमियों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक रात पहले भी सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात 
परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट के संयुक्त निरीक्षण में देखा जाएगा कि उस केंद्र की दीवारें कितनी ऊंची हैं। वहां का प्रवेश और निकास द्वार कितना सुरक्षित है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक रात पहले भी सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। जैमर का ट्रायल एक दिन पहले होगा। जहां कमी होगी, उस जैमर को तुरंत बदला जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र समन्वयक और पर्यवेक्षक की होगी, जिनकी रिपोर्ट जरूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही सभी औपचारिकताएं

अब परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही चेकिंग से लेकर बायोमीट्रिक हाजिरी तक की सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। अभ्यर्थी और केंद्र पर्यवेक्षक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भीतर नहीं जा सकेगा। अगर किसी को जाने की जरूरत होगी तो आते-जाते उसकी कड़ी चेकिंग होगी।

परीक्षा का लाइव टेलीकास्ट होगा

समूह-ग भर्ती परीक्षा का आयोग लाइव टेलीकास्ट करेगा। इसका कंट्रोल रूम आयोग कार्यालय में बनाया जाएगा। हर केंद्र की सभी परीक्षा संबंधी गतिविधियों पर आयोग यहां से भी नजर रखेगा।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: अब 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए तैयार किया फुलप्रूफ प्लान

एक ही पाली में होगी परीक्षाएं

आयोग ने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें परीक्षाएं दो पालियों में कराने का दावा किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि केवल एक ही पाली में परीक्षाएं होंगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed