फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2021: Registration will be Done on portal to come for Snan in Kumbh

हरिद्वार कुंभ 2021: कुंभ में स्नान को आने के लिए पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण

Fri, 25 Sep 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Sep 2020 11:41 PM IST
सार

  • कुंभ के आईजी संजय गुंज्याल ने थाना प्रभारियों से मांगे सुझाव
  • कोरोना काल के चलते मेला पुलिस पोर्टल तैयार करने में जुटी

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021: Registration will be Done on portal to come for Snan in Kumbh
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संकट इसी तरह बरकरार रहा तो महाकुंभ में स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ई-पास के संकेत के बाद मेला पुलिस ने कुंभ के पोर्टल को बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने चार जिलों के थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बात कर कुंभ की तैयारियों में चर्चा की। इस बार कुंभ में थानों की संख्या कम करने की तैयारी है। मेला प्रशासन के साथ पुलिस ने भी कुंभ में सुरक्षा प्रबंधों और यातायात संचालन को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल ने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और टिहरी के थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन कुंभ की तैयारियों पर चर्चा की। क्षेत्र में चल रहे कुंभ के निर्माण कार्यों के साथ ही पार्किंग को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारियों से अपने-अपने इलाकों में कुंभ के मद्देनजर पार्किंग स्थलों की सूची तैयार करने को कहा गया है। बैठक में महाकुंभ में स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण को अलग से पोर्टल बनाने पर चर्चा हुई। आईजी ने थाना प्रभारियों को अपनी तैयारी करने को कहा है ताकि अगली बैठक में सुरक्षा का खाका खींचा जा सके। 

आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि थाना प्रभारियों से महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है। कई तरह के सुझाव मांगे गए हैं। महाकुंभ का स्वरूप क्या होगा, यह तो फरवरी में तय होगा, लेकिन पुलिस अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रही है, ताकि लाखों यात्रियों के आने के बाद किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed