फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar kumbh 2021: Nagar Nigam will made 100 seat toilet Complex

कुंभ 2021: खुले में शौच से मुक्त होगा मेलाक्षेत्र, नगर निगम बनाएगा 100 सीटर टॉयलेट कांपलेक्स

Fri, 28 Feb 2020 05:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2020 05:58 PM IST
सार

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा निर्माण, 98 हजार होगी एक सीट की कीमत

विज्ञापन
Haridwar kumbh 2021: Nagar Nigam will made 100 seat toilet Complex
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुंभ 2021 से पूर्व नगर निगम एक 100 सीट के टॉयलेट कांपलेक्स का निर्माण कराएगा। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन में नगर निगम का 98 लाख रुपये की धनराशि मिली है। टॉयलेट कांपलेक्स के निर्माण में एक सीट की कीमत 98 हजार रुपये निर्धारित है। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि टॉयलेट कांपलेक्स बनाने के लिए जमीन चयन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसके साथ ही डीपीआर बनाने के साथ ही निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश निर्माण विभाग को दिया गया है।

विज्ञापन

टॉयलेट कांपलेक्स महिला और पुरुष दोनों के लिए बनाए जाने हैं। विकलांग व्यक्तियों की सुविधा को भी ध्यान में रखा जाएगा।

सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के अनुसार टॉयलेट कांपलेक्स के लिए ललतारौ, पंतद्वीप पार्किंग, मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर), दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल के नजदीक, पुल जटवाड़ा ज्वालापुर, दुर्गा चौक ज्वालापुर और सर्वानंद घाट भूपतवाला क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है।

दक्षेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अखाड़ा वालों से जगह मांगी जाएगी। इस क्षेत्र में टॉयलेट कांपलेक्स की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed