फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2021: Mobile ATM van launched in Kumbh Mela area

Haridwar Kumbh 2021: श्रद्धालुओं को नहीं होगी पैसे की परेशानी, मेला क्षेत्र में मोबाइल एटीएम वैन शुरू

Mon, 18 Jan 2021 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021: Mobile ATM van launched in  Kumbh Mela area
मोबाइल एटीएम वैन - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में स्नान पर्वों और कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को नकदी निकालने के लिए एटीएम बूथ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल एटीएम वैन शुुरू कर दी है। सोमवार को मेला अधिकारी दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन परिसर में मोबाइल एटीएम वैन को रवाना किया। 

विज्ञापन


मकर संक्रांति से पर्व स्नान शुरू हो गया है। पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार में उमड़ती है। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। श्रद्धालुओं को नकदी निकालने के लिए एटीएम बूथ ढूंढने पड़ते हैं। मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल एटीएम वैन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वैन एसबीआई की है। वैन उन स्थानों पर खड़ी होगी जहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है और आसपास बैंक की एटीएम सुविधा नहीं हैं। खासकर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा क्षेत्र में वैन के लिए रूट मैप तैयार किया जाएगा। मोबाइल वैन 24 घंटे मूव करेगी और रात्रि में उसमें सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम एनके शर्मा ने कहा कि यूनो एप काफी सुरक्षित है। इस एप की मदद से नकदी आहरण करने के लिए एटीएम कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है। केवल मोबाइल फोन होना चाहिए, जिसमें कोड मिलेगा। इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, रूबी मिश्रा, प्रदीप सिंह, राहुल कुमार, संजय हांडा आदि मौजूद रहे।

स्टेशन पर भीड़ बढ़ी तो, होल्डिंग एरिया में ठहरेंगे यात्री

कुंभ मेले के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा न हो इसके लिए स्टेशन परिसर में शिवमूर्ति के पास पांच से छह हजार यात्रियों के ठहरने की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। करीब सात से आठ टीनशेड बनाए जा रहे हैं। 

मकर संक्रांति पर्व के स्नान पर रेलवे को ठीक-ठाक आय हुई है। इसके बाद रेलवे ने अब कुंभ मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी कुंभ मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे परिसर में होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में करीब पांच से छह हजार यात्रियों के ठहरने की जगह है।

कुंभ मेले के स्नानों के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्टेशन परिसर में कुछ सावधानियां बरती जाएंगी। जिस ट्रेन के स्टेशन से छूटने का समय होगा। उस ट्रेन के यात्रियों को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

जबकि अन्य यात्रियों को होल्डिंग एरिया में ठहराया जाएगा। करीब सात व आठ टीनशेड होल्डिंग एरिया में बनाए जा रहे हैं। एक टीनशेड में करीब पांच सौ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही शौचालयों का इंतजाम भी किया जा रहा है। ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। 

सीसीटीवी लगाए गए 
होल्डिंग एरिया में करीब 100 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। इन कैमरों को सीसीआर व रेलवे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इन कैमरों से यात्रियों पर नजर रखेगी जाएगी। 

लगाए गए अतिरिक्त लाउड स्पीकर 
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लाउड स्पीकर पहले से ही लगे हुए हैं जबकि होल्डिंग एरिया में लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। ताकि इस क्षेत्र में बैठे हुए यात्री अपनी ट्रेन के बारे 

कुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया तैयार करवाया जा रहा है। जिन यात्रियों की ट्रेन नहीं होगी वह इस परिसर में रहेंगे और ट्रेन आने पर यहां से जाएंगे। 
- एमएस मीणा, एडीआरएम, मुरादाबाद मंडल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed