फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2021: Kinnar Akhara Peshwai will come out with Juna Akhara For the first time

Haridwar Kumbh 2021: पहली बार जूना अखाड़े के साथ निकलेगी किन्नर अखाड़े की पेशवाई

Thu, 21 Jan 2021 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Jan 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021: Kinnar Akhara Peshwai will come out with Juna Akhara For the first time
किन्नर अखाड़ा - फोटो : फाइल फोटो

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि 2021 के कुंभ में किन्नर अखाड़ा हरिद्वार में जूना अखाड़े के साथ प्रवेश करेगा और उसके साथ ही पेशवाई निकालेगा।

विज्ञापन


प्रयागराज में पिछले दिनों हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में किन्नर अखाड़े की पेशवाई और शाही स्नान पर रोक लगाने को लेकर मंथन हुआ था। मीडिया में खबरें आने के बाद जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरीगिरि ने कड़ा ऐतराज जताते हुए किन्नर अखाड़े को जूना अखाड़े का अंग बताया था। उन्होंने कहा था कि किन्नर अखाड़े के साथ जूना अखाड़े का अनुबंध है और वह उनको नहीं छोड़ सकते। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2021: शाही स्नान के दिन हरिद्वार में वीआईपी मेहमानों की एंट्री रहेगी बैन 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रयागराज से किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जूना अखाड़े के साथ नगर प्रवेश और पेशवाई निकालने की वीडियो जारी कर घोषणा कर दी।

आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि जूना अखाड़ा के साथ ही शाही स्नान भी करेंगे। जूना अखाड़ा के सभी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पेशवाई और स्नान में किन्नर अखाड़ा के सभी महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत और बड़ी संख्या में शिष्य शामिल होंगे। उन्हाेंने कहा कि किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म को मजबूत करेगा। 

25 फरवरी को गंगा सभा निकालेगी धर्मध्वजा यात्रा

तीर्थ पुरोहितों की सर्वोच्च संस्था श्री गंगा सभा 25 फरवरी को भव्य धर्मध्वजा यात्रा निकालेगी। धर्मध्वजा यात्रा देवपुरा से शुरू होकर हरकी पैड़ी पहुंचेगी। यात्रा में सभी तीर्थ पुरोहितों के साथ गंगा भक्त और सनातन धर्मावलंबी शामिल होंगे। 

धर्मध्वजा यात्रा की जानकारी देते हुए श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि कुंभ 2021 के अवसर पर 25 फरवरी को श्री गंगा सभा के संयोजन में धर्मध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, मेलाधिकारी, मेला आईजी, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों को भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के उप सभापति सुरेंद्र सिखौला, कोषाध्यक्ष यतींद्र सिखौला, डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, नितिन गौतम आदि मौजूद रहे। 

भीमगोड़ा कुंड की दीवारों पर उकेरे जाएं धार्मिक चित्र
भीमगोड़ा तीर्थ स्थल की दीवारों पर महाभारतकाल के चित्र बनाने, अतिक्रमण हटाने, पथ प्रकाश व्यवस्था करने की मांग को लेकर श्री देवभूमि रक्षा समिति की ओर से मेलाधिकारी दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा गया।

समिति के अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने कहा कि भीमगोड़ा क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है। कुंड और उसके आसपास काफी अंधेरा रहता है। कुंभ मेला निधि से क्षतिग्रस्त फर्श की मरम्मत कराने के साथ दीवारों पर वाल पेंटिंग कर महाभारतकाल के चित्रों को उकेरा जाए।

रविंद्र मिश्रा ने कहा सुरंग (टनल) की सफाई कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि कुंड तक गंगा जल पहुंच सके। इस मौके पर विनय त्रिवाल, नीरज ममगाई, सचिन मोहन, मुन्ना लाल, मनोज विश्नोई, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

गौरीशंकर द्वीप के निकट बसेगा महामंडलेश्वर नगर

आगामी कुंभ में गौरीशंकर द्वीप के निकट महामंडलेश्वर नगर बसाया जाएगा। मेला अधिकारी दीपक रावत ने मेला और विभागीय अधिकारियों के साथ गौरीशंकर द्वीप का निरीक्षण किया। मेलाधिकारी ने कहा कि गंगा तट पर महाकुंभ और माइथोलॉजी की थीम से संबंधित सैंड आर्ट की प्रतियोगिता कराई जाएंगी। 

मेलाधिकारी दीपक रावत बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे अधिकारियों के साथ प्रस्तावित महामंडलेश्वर नगर के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। मेलाधिकारी ने वहां उगी झाड़ियों को साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि समतल और अच्छी स्थिति में है।

इसमें महामंडलेश्वर नगर बसाने में आसानी होगी। बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्थाओं के साथ दो-तीन जगहों पर रैंप बनाए जाएंगे। इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी अशुल सिंह, दयानंद सरस्वती, किशन सिंह नेगी, सीओ पीसी देवली, तहसीलदार मंजीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

प्रथम पंक्ति में काम करने वालों का पहले टीकाकरण जरूरी
आगामी कुंभ के दौरान कोविड-19 का खतरा भी बना रहेगा। इसको लेकर मेलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में अग्रिम पंक्ति में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। 

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा ललतारौ पुल 
मेलाधिकारी ने कहा कि ललतारौ पुल को एचआरडीए रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ से संबंधित सभी कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे। शहर को सजाने और संवारने का कार्य अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed