फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar 2021 Kumbh Special Train News: Indian Railways Increased Kumbh Special Trains fare

Kumbh Special Train: कुंभ स्पेशल नाम देकर रेलवे ने तीन गुना बढ़ाया ट्रेनों का किराया

Wed, 20 Jan 2021 02:10 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 02:10 AM IST
सार

  • ट्रेनों के नंबर के आगे शून्य लगा बना दी कुंभ स्पेशल

विज्ञापन
Haridwar 2021 Kumbh Special Train News: Indian Railways Increased  Kumbh Special Trains fare
कुम्भ 2021 स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कुंभ मेले से पहले पुरानी ट्रेनों के नंबरों के आगे जीरो लगाकर यात्रियों की जेबों को ढीला करने की तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है। 18 ट्रेनों के पुराने नंबरों के आगे जीरो लगाकर रूटीन में चलने वाली ट्रेनों को कुंभ स्पेशल बताया जा रहा है। जबकि यह ट्रेनें पहले से चल रही हैं। 

विज्ञापन


कुंभ मेले से पहले रेलवे ने हरिद्वार से मुरादाबाद जाने वाली 18 ट्रेनों को कुंभ स्पेशल का नाम देकर दोबारा से संचालित किया है। कोरोना काल में जिन ट्रेनों में किराया सामान्य था। उन ट्रेनों का अचानक से तीन गुना किराया बढ़ा दिया है। रेलवे ने इस ट्रेनों के पुराने नंबरों के आगे सिर्फ जीरो जोड़ाकर इन्हें कुंभ स्पेशल का नाम दे दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2021: फरवरी के अंत में जारी होगी मेले की अधिसूचना, केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश मांगेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ स्पेशल होते ही इनका किराया भी तीन गुना तक बढ़ गया है।  हरिद्वार से मुरादाबाद जाने के लिए उपासना एक्सप्रेस का स्लीपर किराया 170 रुपये था। अब यह बढ़कर 415 रुपये हो गया है। इसके साथ ही एसी फर्स्ट और एसी सेकेंड का किराया भी बढ़ा है।  

बसों की तरफ बढ़ा लोगों का रूझान
ट्रेनों में किराया बढ़ने से मुरादाबाद जाने वाले यात्री बसों से सफर कर रहे हैं। मुरादाबाद जाने में तीन घंटे लगते हैं। जबकि ट्रेन से भी तीन से चार घंटे लग जाते हैं। वहीं ट्रेनों का किराया बढ़ने से भी लोग बस से सफर कर रहे हैं। 

हरिद्वार से मुरादाबाद का बस किराया
उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में
साधारण बस- 204 
एसी बस- 300 

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में
200 रुपये 

ट्रेनों का किराया 

02369 कुंभ एक्सप्रेस 
स्पीलर- पहले 170, अब 415
03009 दून एक्सप्रेस- 
स्लीपर- पहले 170, अब 355
05005 गंगा-राप्ती- 
स्लीपर- पहले 140, अब 385
03010 योगनगरी-हावड़ा
पहले-अब 170, अब 385
02327 उपासना सुपर फास्ट
पहले- 170, अब 415

एसी व चेयर कार का मुरादाबाद का वर्तमान किराया
योगनगरी-हावड़ा
द्वितीय एसी-1440
तृृतीय एसी-1050
स्लीपर कोच -385
जनरल कोच- 95

जनशताब्दी 
चेयर कार द्वितीय 383

उपासना सुपर फास्ट 

प्रथम एसी-1590
द्वितीय एसी-1490 
तृतीय एसी-1100
स्लीपर-415

2015 का एक सर्कुलर है, उसके आधार पर ही ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है। 
- रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद मंडल  

ट्रेनों के किराये में इजाफा होने से यात्री बसों से मुरादाबाद का सफर कर रहे हैं। मुरादाबाद के लिए हरिद्वार डिपो से हर दस मिनट में बस निकलती है। ऐसे में मुरादाबाद रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। 
- प्रतीक जैन, एआरएम, हरिद्वार डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed