फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar kumbh 2021: All facilities will be Cashless

कुंभ 2021: डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा, होटल से लेकर ई रिक्शा तक का भुगतान होगा कैशलेस

Thu, 21 Nov 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2019 08:21 AM IST
सार

  • कुंभ 2021 को डिजिटल ट्रांजेक्शन का मॉडल बनाने में जुटा कुंभ मेला प्रशासन
  • कई बैंकों से मांगा गया है कैशलेस ट्रांजेक्शन एप योजनाओं का डेमो

विज्ञापन
Haridwar kumbh 2021: All facilities will be Cashless
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ को अन्य प्रयोगों के साथ-साथ कैशलेस ट्रांजेक्शन का भी बड़ा माध्यम बनाने की तैयारी चल रही है। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने इस संबंध में सभी बैंकों से अपने यहां उपलब्ध एप और अन्य संभावनाओं से संबंधित प्रस्ताव देने को कहा है।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर कई बैंकों ने योजनाओं का डेमो भी दिया है। मेले नियंत्रण कक्ष स्थित कुंभ मेला अधिकारी के कार्यालय में एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने अपने यहां उपलब्ध कैशलेस सुविधाओं का डेमो दिया।
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि उनका बैंक कुंभ मेले में मोबाइल तथा अत्याधुनिक एप कैशलेस ट्रांजेक्शन मशीनें उपलब्ध करा सकता है। मेला अधिकारी और बैंक के अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर विभिन्न मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के साथ ही कुंभ मेले को कैशलेस ट्रांजेक्शन का बड़ा ब्रांड बनाने का भी मेला अधिष्ठान प्रयास कर रहा है। प्रशासन की यह कोशिश रहेगी कि कुंभ मेले में भाग लेने आने वाले श्रद्धालु होटल धर्मशाला में ठहरने के साथ साथ ही रेस्त्रां और ढाबों पर खाना खाते समय, खरीदारी करते समय अथवा वाहनों में सवारी करने यहां तक कि ई रिक्शा का भी अगर प्रयोग करें तो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सहारा लें ।

 

जिससे कैशलेस कुंभ बनाने की कोशिशों को बल मिले। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बैंकों से मदद ली जा रही है। इस दौरान हुई संवाद वार्ता में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह, एसडीएम कुश्म चौहान तथा एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी पंकज रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed