{"_id":"578685114f1c1b1b4313e023","slug":"haridwar-ganges-won-from-pauri-platoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसएल: हरिद्वार गैंजेज ने पौड़ी प्लाटून को 3-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएसएल: हरिद्वार गैंजेज ने पौड़ी प्लाटून को 3-1 से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सुपर लीग (यूएसएल) में मंगलवार को अंधेरे के कारण रोका गया हरिद्वार गैंजेज और पौड़ी प्लाटून का शेष छह मिनट का मैच बुधवार को खेला गया। जिस समय मैच रोका गया था उस समय हरिद्वार 2-1 से आगे था। बुधवार को बाकी बचे समय में हरिद्वार के जेम्स ग्लाइबी ने दूसरे मिनट में गोल कर हरिद्वार गैंजेज को 3-1 से शानदार जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच मोमो ब्लेमिंग को चुना गया।
विज्ञापन
मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम में पहला मैच देरी से शुरू हुआ। लिहाजा हरिद्वार गैंजेज और पौड़ी प्लाटून के बीच दूसरा मैच भी काफी देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
ऐसे में निर्धारित 90 मिनट से पहले ही ग्राउंड पर अंधेरा छा गया। अंत में रेफरी ने 84वें मिनट में मैच रोक दिया और शेष मैच अगले दिन खेले जाने का निर्णय लिया। बुधवार को इस मैच के बाद होने वाला दून कैपिटल रेंजर्स और उत्तरकाशी ग्लेशियर का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन