{"_id":"5e36bf838ebc3e4b17266b92","slug":"haridwar-first-husband-beaten-woman-then-gave-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : पहले महिला से की मारपीट, फिर तीन तलाक देकर पति ने घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : पहले महिला से की मारपीट, फिर तीन तलाक देकर पति ने घर से निकाला
Sun, 02 Feb 2020 05:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 02 Feb 2020 05:58 PM IST
सार
- रुड़की निवासी महिला का 2016 में मुंडाखेड़ा खुर्द में हुआ था विवाह
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मामले की पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रुड़की निवासी नसीम की बेटी का निकाह सितंबर 2016 में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी अशरद पुत्र रियासत के साथ हुआ था। आरोप है कि 31 जनवरी को विवाहिता के पति अशरद और उसके परिवार के लोगों ने महिला से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही आरोपी पति ने महिला को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला ने मायके पहुंचकर अपने चाचा के साथ कोतवाली पुलिस से ससुरालियों की शिकायत की। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति अशरद, ससुर रियासत, देवर सदीक व ननद मौसम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन