फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Double Murder News: Murder case filed against three sons

Haridwar Double Murder: पति-पत्नी की हत्या के मामले में आया नया मोड़, तीन बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Sep 2022 10:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Sep 2022 10:13 PM IST
सार

महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन सितारा परवीन का एक साल पहले इनामुल निवासी मरगूबपुर के साथ निकाह हुआ था। इनामुल के पहली शादी के तीनों बेटे तोहिद, भूरा और अकरम निकाह के खिलाफ थे। तीनों ने सितारा को मां का दर्जा नहीं दिया।

विज्ञापन
Haridwar Double Murder News: Murder case filed against three sons
हरिद्वार में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार के मरगूबपुर गांव में पति और पत्नी की हत्या के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। महिला सितारा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले मुख्य आरोपी तोहिद समेत उसके दो भाइयों के खिलाफ पिता और सौतेली मां की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


रिश्तों का कत्ल: झगड़ा हुआ तो पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, कुल्हाड़ी से काट डाली पति की गर्दन और फिर...
विज्ञापन


सोमवार को सहारनपुर के हबीबगढ़ निवासी नदीम ने थाना बहादराबाद में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन सितारा परवीन का एक साल पहले इनामुल निवासी मरगूबपुर के साथ निकाह हुआ था। इनामुल के पहली शादी के तीनों बेटे तोहिद, भूरा और अकरम निकाह के खिलाफ थे। तीनों ने सितारा को मां का दर्जा नहीं दिया। पिता इनामुल पर तलाक का दबाव बनाते थे। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में विवाद से तंग आकर इनामुल ने सितारा के लिए लुधियाना में किराये का घर लिया था। सितारा लुधियाना में रहती थी और इनामुल सितारा से मिलने अक्सर लुधियाना जाता था। इनामुल के बेटे उसे लुधियाना जाने से रोकते थे। 10 सितंबर को इनामुल अपनी पहली पत्नी के भाई के साथ लुधियाना गया और सितारा को लेकर मरगूबपुर आ गया। 11 सितंबर की सुबह इनामुल के तीनों बेटों ने पिता इनामुल और सौतेली मां सितारा की हत्या कर दी। 

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सितारा के भाई नदीम की शिकायत पर पुलिस ने इनामुल के बेटे तोहिद, भूरा और अकरम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी तोहिद ने रविवार को ही आत्मसमर्पण कर दिया था। दो अन्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed