{"_id":"5e00d61a8ebc3e8804393c6b","slug":"haridwar-district-panchayat-president-oath-ceremony-cm-trivendra-singh-rawat-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ
Tue, 24 Dec 2019 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:04 AM IST
सार
- डीएम के शपथ दिलाते ही चले गए सीएम, संपन्न हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल मुख्यमंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता और भेदभाव के बिना सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में बनाए गए पंडाल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के मंच पर आने के तुरंत बाद जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण होते ही मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए और कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की के मेयर गौरव गोयल, लक्सर के पालिकाध्यक्ष अमरीष गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता, जिला प्रभारी विनय रोहेला, वरिष्ठ नेता सुशील चौहान समेत बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी ने किया।
विज्ञापन