फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Dispute between two saints over property people seen waving sword inside In Akhara video viral

Haridwar: संपत्ति को लेकर दो संतों के बीच हुआ विवाद, अखाड़े के अंदर तलवार लहराते दिखे लोग, वीडियो वायरल

Tue, 21 Feb 2023 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 08:52 PM IST
सार

पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत जगतार सिंह ने कहा कि इक्कड़ कलां शाखा में दो महंतों के बीच अखाड़े के बाग में कटवाए जा रहे आम के बाग व जायदाद को खुर्द-बुर्द करने को लेकर विवाद हुआ है।

विज्ञापन
Haridwar: Dispute between two saints over property people seen waving sword inside In Akhara video viral
अखाड़े में संतों के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायती निर्मल अखाड़ा की पथरी क्षेत्र में स्थित इक्कड़ कलां शाखा में दो संतों के बीच हुए विवाद को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में अखाड़े के अंदर तलवार लहराते हुए दिख रहे हैं। मामले में पंचायती अखाड़ा निर्मल ने पुलिस और प्रशासन से जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अखाड़े के संतों पर संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


Rishikesh-Karnprayag Rail Line: बड़ी उपलब्धि...नरकोटा-जवाड़ी बाईपास पर 3.2 किमी लंबी मुख्य सुरंग हुई आर-पार
विज्ञापन


पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत जगतार सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इक्कड़ कलां शाखा में दो महंतों के बीच अखाड़े के बाग में कटवाए जा रहे आम के बाग व जायदाद को खुर्द-बुर्द करने को लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखाड़े के अंदर जो लोग हथियार लहराकर हमला कर रहे थे वे कौन लोग हैं इसकी जांच होनी चाहिए। तलवार लहराते हुए वीडियो सामने आने के बाद साबित हो गया है कि अखाड़े की संपत्ति को लेकर एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। कहा कि बीते 10 नवंबर को अस्थियां लेकर लेकर पंजाब से संत-महंत आए थे, लेकिन कनखल स्थित अखाड़े के संतों की शह पर अखाड़े में हाथापाई की गई।

जगतार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से अखाड़े की जमीन जायदाद को खुर्द-बुर्द करने से बचाने के लिए गुहार लगाई जा रही है। दूसरे लोग प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि निर्मल भेख मांग करता है कि अखाड़े में हुई घटना की जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हरिद्वार में बैठक का आगे की रणनीति तय की जाएगी। पथरी थाना प्रभारी पवन डिमरी का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed