फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Karnprayag Rail Line: 3.2 km long main tunnel Break throw on Narkota Jawadi bypass

Rishikesh-Karnprayag Rail Line: बड़ी उपलब्धि...नरकोटा-जवाड़ी बाईपास पर 3.2 किमी लंबी मुख्य सुरंग हुई आर-पार

Tue, 21 Feb 2023 07:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 07:22 PM IST
सार

इस उपलब्धि पर कार्यदायी कंपनी और आरवीएनएल के अधिकारी-कर्मचारियों व मजदूरों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी।

विज्ञापन
Rishikesh-Karnprayag Rail Line: 3.2 km long main tunnel Break throw on Narkota Jawadi bypass
नरकोटा-जवाड़ी बाईपास पर मुख्य सुरंग हुई आर-पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 125 किमी लंबी ब्रॉड गेज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग में नरकोटा-जवाड़ी बाईपास पर 3.2 किमी लंबी मुख्य सुरंग को आर-पार कर दिया गया है।

विज्ञापन


Chardham Yatra: जोशीमठ में बनेगा आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम, तैनात रहेगी BRO की टीम, सीएम धामी ने दिए निर्देश
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर कार्यदायी कंपनी और आरवीएनएल के अधिकारी-कर्मचारियों व मजदूरों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। अब, जवाड़ी बाईपास से सुमेरपुर तक 6.2 किमी लंबी मुख्य सुरंग का निर्माण कार्य जोरों पर किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने इस सुरंग को अगले एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में खांकरा से नरकोटा, नरकोटा से जवाड़ी और जवाड़ी से सुमेरपुर तक सुरंग का निमार्ण किया जा रहा है। मंगलवार को कार्यदायी मेगा कंपनी ने परियोजना के पैकेज-7 में शामिल नरकोटा से जवाड़ी बाईपास तक 3.2 किमी लंबी मुख्य सुरंग संख्या 13 का ब्रेक थ्रू (आर-पार) करने में सफलता प्राप्त की।

परियोजना से जुड़े कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस पर खुशी जताई। मेगा कंपनी के महाप्रबंधक एचएन सिंह ने बताया कि इस सुरंग के निर्माण में 500 से अधिक कर्मचारी लगे हुए थे।

बताया कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय, रेल विकास निगम और विशेषज्ञों के दिशा-निर्देशों के हिसाब से परियोजना की सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है।

इस मौके पर परियोजना निदेशक सुरेंद्र आर्य, गोपाल शर्मा, शिव शंकर सिंह, मुस्तफा एकम, रेलवे विकास निगम के उमेश दानी, अमरेंद्र सिन्हा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed