{"_id":"61ebfe69d0db1d252f10b352","slug":"haridwar-dharma-sansad-wasim-rizvi-urf-jitendra-narayan-singh-tyagi-wife-life-in-danger-asked-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार धर्मसंसद: वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की पत्नी को जान का खतरा, ट्वीटर हैंडल से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार धर्मसंसद: वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की पत्नी को जान का खतरा, ट्वीटर हैंडल से लगाई मदद की गुहार
Sat, 22 Jan 2022 06:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:24 PM IST
सार
जितेंद्र त्यागी ने धमगुरुओं के साथ ही यूपी पुलिस के एक एसआई के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। जितेंद्र त्यागी के ट्विटर हैंडल से लखनऊ में रही पत्नी फरहा फातिमा की जान बचाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मसंसद में दिए गए भड़काऊ भाषण मामले में जिला कारागार हरिद्वार में बंद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने जेल से अपनी पत्नी फरहा फातिमा की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
साथ ही जितेंद्र त्यागी ने धमगुरुओं के साथ ही यूपी पुलिस के एक एसआई के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। जितेंद्र त्यागी के ट्विटर हैंडल से लखनऊ में रही पत्नी फरहा फातिमा की जान बचाने की गुहार लगाई गई है। जितेंद्र त्यागी ने लोगों से न्याय के लिए अपील भी की है। इस मामले में उनकी पत्नी फरहा द्वारा लखनऊ के थाना सआदतगंज के थाना प्रभारी को दिया गया प्रार्थना पत्र भी ट्विटर पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण: नैनीताल हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, कहा- धर्मसंसद मामले में 25 जनवरी तक स्थिति स्पष्ट करे सरकार
विज्ञापन
हरिद्वार में आयोजित हुई धर्म संसद मामले में जेल में बंद शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की पत्नी पर हमला हुआ है। पत्नी पर हुए हमले की जानकारी मिलने के बाद जेल में बंद वसीम रिजवी से मिलने के लिए गए व्यक्ति ने जेल से बाहर आने के बाद उनके ट्वीटर हैंडल से इसके बारे में सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है।
वसीम रिजवी के ट्वीटर हैंडल पर डाली गई अपील में लिखा है कि कुछ धर्मगुरुओं ने मारपीट कर उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक एसआई जैदी भी धर्मगुरुओं का साथ दे रहा है। वसीम रिजवी ने लिखा है कि जिहादी उनकी पत्नी की हत्या भी कर सकते हैं। वह उनके परिवार के डरा रहे हैं। ट्वीट वायरल होने के बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई है।
जानकारी मिली है। वसीम रिजवी से जेल में मुलाकात करने के लिए गए व्यक्ति को उन्होंने अपनी समस्या बताई थी। जिसके बाद उनके ट्वीटर एकाउंट को हैंडल करने वाले व्यक्ति ने मुलाकात के बाद जेल से बाहर आकर उनकी तरफ से ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है।
- स्वामी आनंद स्वरूप, आयोजक धर्मसंसद