फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Dharm Sansad Case: Waseem Rizvi aka Jitendra Narayan Tyagi Arrested from Narsan Border in Hate Speech Case

Waseem Rizvi Arrested: भड़काऊ भाषण मामले में आरोपी वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 09:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 Jan 2022 09:38 PM IST
सार

धर्मसंसद का आयोजन खड़खड़ी स्थित स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक हुआ था। इसमें नफरती भाषण देने का वीडियो वायरल होने के बाद जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Haridwar Dharm Sansad Case: Waseem Rizvi aka Jitendra Narayan Tyagi Arrested from Narsan Border in Hate Speech Case
वसीम रिजवी उर्फ जीतेंद्र नारायण त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भड़काऊ भाषण मामले में शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को हरिद्वार पुलिस ने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के नारसन सीमा से बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। वसीम रिजवी को शहर कोतवाली लाकर घंटों तक पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


12 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में वमीम रिजवी ऊर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अपनी पुस्तक का विमोचन किया था। विमोचन कार्यक्रम में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण का प्रयोग किया था। इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में धर्म संसद हुई थी। इसमें भी वसीम रिजवी द्वारा भड़काऊ भाषण दिया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने वसीम रिजवी को नोटिस भी तामील कराया था। बृहस्पतिवार की देर शाम हरिद्वार पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को नारसन सीमा से गिरफ्तार कर लिया। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को पुलिस गिरफ्तार कर शहर कोतवाली हरिद्वार लेकर आ गई। 

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, अब नरसिंहानंद पर दर्ज हुआ मुकदमा

Haridwar Dharm Sansad Case: Waseem Rizvi aka Jitendra Narayan Tyagi Arrested from Narsan Border in Hate Speech Case
अनशन पर बैठे यति नरसिंहानंद - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बंद कमरे में वसीम रिजवी से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद वसीम रिजवी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बताया कि वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वसीम रिजवी ऊर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के साथ जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत स्वामी नरसिंहानंद गिरी भी उनके साथ मौजूद थे। भड़काऊ भाषण मुकदमे में स्वामी नरसिंहानंद गिरी भी नामजद हैं। लेकिन पुलिस ने सिर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक वसीम रिजवी और स्वामी नरसिंहानंद गिरी एक ही वाहन में हरिद्वार से बाहर जा रहे थे। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल के मुताबिक कानूनी कारणों से स्वामी नरसिंहानंद गिरी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टाइम लाइन धर्म संसद 

- 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार के खड़खडी स्थित वेद निकेतन में धर्म संसद का आयोजन। 
- 22 दिसंबर को सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल
-22 दिसंबर को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के विरुद्ध कोतवाली हरिद्वार में धारा 153 ए आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
- 26 दिंसबर को पुलिस ने मुकदमे में संत धर्मदास और साध्वी अन्नपूूर्णा के खिलाफ भी केस दर्ज किया। 
- 1 जनवरी को पहले से दर्ज मुकदमे में यतिनरसिंहानंद और सागर सिंधु महाराज के नाम बढ़ाए गए। 
- 2 जनवरी 2022 को शहर कोतवाली में वसीम नारायण रिजवी के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें नौ अन्य लोगों के नाम भी तहरीर में लिखे हुए थे। 
- दो जनवरी को डीजीपी अशोक कुमार ने एसआईटी का गठन किया। 
- पांच जनवरी को संतों ने प्रतिकार सभा करने की घोषणा की। 
- 10 जनवरी को स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कपिल सिब्बल पर निशाना साधा।

जितेंद्र नारायण की रिहाई के लिए अनशन पर बैठे यति नरसिंहानंद

हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में भड़काऊ भाषण मामले में गुरुवार को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सर्वानंद घाट पर अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वे जब तक जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को छोड़ नहीं दिया जाता, वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे और घाट पर ही बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed