{"_id":"6978fbb5a8b022bd1405da13","slug":"haridwar-dehradun-highway-baby-elephant-separated-from-its-herd-is-unable-to-find-its-way-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-देहरादून हाईवे: हाथियों के झुंड से बिछड़ा शिशु हाथी, दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-देहरादून हाईवे: हाथियों के झुंड से बिछड़ा शिशु हाथी, दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा
Tue, 27 Jan 2026 11:27 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:27 PM IST
सार
शिशु हाथी बीते दो दिन से हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है। वह सड़क पार नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
शिशु हाथी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत खांडगांव के पास एक शिशु हाथी बीते दो दिन से हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है। वह सड़क पार नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
शिशु हाथी जिस जगह पर खड़ा है वहां से मोतीचूर रेंज कार्यालय और खांडगांव डांडा चौकी चंद कदम दूर है। मगर वन कर्मी इससे अनभिज्ञ बने हुए हैं। वहीं हाइवे से आते-जाते कई लोग रुककर हाथी को काफी नजदीक से देख रहे हैं।
विज्ञापन
Chamoli: कुनीगाड़ व मेहलचौरी में दहशत के प्रयाय बना गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, कई मवेशियों को बनाया था निवाला
विज्ञापन
मंगलवार रात को भी हाथी हाइवे किनारे खड़ा था। वन्य जीव प्रतिपालक सरिता भट्ट ने बताया कि जानकारी मिलते ही मोतीचूर रेंज स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। कोशिश रहेगी की यह सुरक्षित अपने झुंड से मिल जाए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर झुंड आस पास ही रहता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन