{"_id":"66c4863f394be68d560f90c9","slug":"haridwar-crime-panic-spread-in-colony-by-firing-in-air-video-goes-viral-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Crime: बाइक सवार युवकों ने कॉलोनी में की हवाई फायरिंग, दहशत में आए लोग, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Crime: बाइक सवार युवकों ने कॉलोनी में की हवाई फायरिंग, दहशत में आए लोग, वीडियो वायरल
Tue, 20 Aug 2024 05:39 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:39 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चार युवक बाइक के पास खड़े होकर आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं। एक युवक तमंचा निकालकर हवा में एक राउंड फायरिंग करता है।
विज्ञापन
कॉलोनी में हवाई फायरिंग की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की वाटर वर्क्स कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एक युवक का पड़ोसी से विवाद होने के चलते दोस्तों को बुलाकर फायरिंग कराने की बात निकलकर सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चार युवक बाइक के पास खड़े होकर आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं। एक युवक तमंचा निकालकर हवा में एक राउंड फायरिंग करता है। फिर गाली-गलौज करने लगता है। इसके बाद आरोपी भाग निकलते हैं। फायरिंग की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
हैवान बना बेटा: नशे के लिए पैसे न दिए तो मां के सिर पर फावड़े से वार कर मार डाला, बाथरूम में शव डालकर हुआ फरार
सूत्रों की मानें तो अपने पड़ोसी से एक युवक का विवाद चल रहा है। इसी वजह से युवक ने दोस्तों को घर पर बुला लिया। बताया गया कि देर रात छत पर बैठकर नशा किया गया। आरोप है कि शराब का सेवन करने के बाद हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन