{"_id":"64156821cc3205ca2c0b1878","slug":"haridwar-crime-news-youth-from-up-raped-girl-and-done-abortion-twice-2023-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: यूपी के युवक ने हरिद्वार की युवती से किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: यूपी के युवक ने हरिद्वार की युवती से किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात, दी जान से मारने की धमकी
Sat, 18 Mar 2023 01:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:04 PM IST
सार
युवती का आरोप है कि युवक ने घर आकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसमें वह दो बार गर्भवती भी हुई। आरोप है कि युवक ने दोनों बार युवती का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक मूलरूप से जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: आरोपियों को पेशी के लिए ADJ कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि उसकी जान-पहचान बीते वर्ष युवक के साथ हुई थी। जान पहचान बढ़ी तो घर में आना-जाना भी शुरू हो गया। आरोप है कि उनके बातों में फंसाकर शादी करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के घर में आकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसमें वह दो बार गर्भवती भी हुई। आरोप है कि युवक ने दोनों बार युवती का गर्भपात करा दिया। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उससे किनारा करना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी जुबेर अहमद निवासी पिरांना, छितोनिया जिला लखीमपुर खीरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी जुबेर अहमद निवासी पिरांना, छितोनिया जिला लखीमपुर खीरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।