फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News: Mentally weak pregnant woman raped in Hotel

दरिंदगी: मानसिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला से दुष्कर्म, बहला फुसलाकर होटल ले गया था आरोपी

Sun, 18 Sep 2022 10:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Sep 2022 10:07 PM IST
सार

आरोपी का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और शराब पीने का आदी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Haridwar Crime News: Mentally weak pregnant woman raped in Hotel
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की मानसिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला के साथ एक युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की तो शहर की एक पार्किंग से बरामद करने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति ने तीन दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी घर से लापता हो गई है। उसने बताया कि वह गर्भवती है और मानसिक रूप से कमजोर भी है। इसके बाद से पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी थी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गुरुजी की काली करतूत: एक छात्रा ने जुटाई हिम्मत तो कई पुराने मामलों से उठा पर्दा, शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वालापुर पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली की एक महिला को एक युवक अपने साथ लेकर कार पार्किंग में पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बरामद करते हुए युवक को भी हिरासत में ले लिया। 


कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में युवक ने बताया कि हाईवे पर शिवमूर्ति के पास कुछ युवकों ने महिला को घेर रखा था, जिसे वह उनके चंगुल से निकालकर अपने साथ होटल ले गया था, जिसके बाद उनके शारीरिक संबंध बनाए। कोतवाली आरके सकलानी ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार छह माह की गर्भवती महिला को होटल में ले जाकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया गया है।

आरोपी का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और शराब पीने का आदी है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष निवासी साकेत कालोनी कोतवाली शहर बिजनौर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed