फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime Missing factory worker dead body found in forest colleagues Done Murder

Haridwar: जंगल से बुरे हाल में मिला लापता फैक्टरी कर्मी का शव, साथियों ने ही शराब पिलाकर दी दर्दनाक मौत

Wed, 22 Jan 2025 07:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2025 07:35 PM IST
सार

Haridwar News: फैक्टरी में नौकरी करने वाला तेजपाल बीती 12 जनवरी से लापता था। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया था।
 

विज्ञापन
Haridwar Crime  Missing factory worker dead body found in forest colleagues Done Murder
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र से लापता चल रहे फैक्टरी कर्मचारी का शव मंगलवार को भेल क्षेत्र में जंगल से बरामद हो गया। सहकर्मी ने ही अपने दो सालों के साथ मिलकर फैक्टरी कर्मचारी की शराब पिलाने के बाद ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा फरार है। हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 16 जनवरी को शीशपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने थाना सिडकुल में शिकायत दी थी। बताया था कि एक फैक्टरी में नौकरी करने वाला उसका भाई तेजपाल (49) बीती 12 जनवरी से लापता है। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज कर एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में टीम गठित कर तेजपाल की खोजबीन में लगाई गई। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बैंक खाते की डिटेल चेक की गई। संदेह के आधार राहुल (24) निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में राहुल ने कबूला किया कि तेजपाल के साथ वह कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: पिथौरागढ़ के एक गांव में मिली सुरंग, चट्टान से अंदर गए लोग तो रह गए हैरान, जानें क्या है रहस्य

समय-समय पर उससे ब्याज पर पैसे लेता रहता था। तेजपाल का उसके घर पर आना जाना था। वह पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इस बात से गुस्सा होकर शराब पीने के बहाने तेजपाल को बुलाकर अपने रिश्ते के साले मोहित और रोहित निवासीगण गांव हलालपुर सहारनपुर हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर के साथ मिलकर शराब पीने के बाद ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों से ढककर फरार हो गए।

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राहुल, उसके साले मोहित की निशानदेही पर वर्क्स हॉस्टल के सामने मजार के पास जंगल से शव को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि घटनास्थल से ईंट बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed