फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Congress state secretary Poonam Bhagat arrested in death of daughter in law

हरिद्वार: जेल में करवटें बदलते गुजरी कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत की रात, पढ़ें क्या है मामला

Sat, 20 Mar 2021 05:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: Congress state secretary Poonam Bhagat arrested in death of daughter in law
पूनम भगत - फोटो : अमर उजाला

मखमली गद्दे पर सोने वाली पूनम भगत जब रात में जेल की बैरक में कंबल डालकर जमीन पर सोई तो सारी रात करवटें बदलने में ही गुजर गई। शनिवार को भी वह पूरी तरह से गुमसुम ही नजर आई। 

विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवतान में रहने वाली कांग्रेस कर पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत को पुत्रवधू यशिका की की संदिग्ध परिस्थितियों में 24 फरवरी को मौत हो गई थी। शुक्रवार को पूनम भगत को ज्वालापुर पुलिस ने रुड़की से गिरफ्तार किया था। वहीं शाम के समय न्यायालय में पेश करने के बाद पूनम भगत को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद उसे महिला बैरक में रखा गया। जेल में जाने के बाद वह गुमसुम दिखाई दी। बैरक में बंद अन्य महिलाओं के उसने रात में कोई बात नहीं की। सुबह उसे नाश्ता दिया गया। जेल अधीक्षक शिवमूरत सिंह ने बताया कि सामान्य बंदियों के साथ ही पूनम भगत को रखा गया है। उसे कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्रवधू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही ढाई हजार की इनामी कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत को पुलिस ने शुक्रवार को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं उनके दूसरे बेटे सौभाग्य भगत उर्फ वासु की तलाश में पुलिस जुटी है। 

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवतान निवासी कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत के बेटे शिवम भगत की पत्नी यशिका की 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद शिवम भगत को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पूनम भगत और उसका छोटा बेटा फरार हो गए थे। पुलिस की दो टीमें लगातार दिल्ली, ऊधमसिंह नगर, पंजाब और हरियाणा में दबिश दे रही थी। वहीं पूनम भगत इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से राहत पाने का प्रयास कर रही थी।


पांच दिन पहले ज्वालापुर पुलिस ने पूनम भगत के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट भी कोर्ट से लिया था। तीन दिन पहले उसके घर के आसपास के क्षेत्र में मुनादी करवाकर कुर्की नोटिस भी चस्पा किया था। ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि पूनम भगत रुड़की रेलवे स्टेशन पर है और वहां से किसी दूसरे राज्य में जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही है। ज्वालापुर कोतवाल अपने साथ उपनिरीक्षक लाखन सिंह, आरक्षी देवेंद्र चौधरी व महिला आरक्षी हेमलता को लेकर रुड़की पहुंचे और पूनम भगत को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed