फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: CM Pushkar singh Dhami inaugurates Divine College of Nursing and Paramedical Sciences

Haridwar: सीएम धामी ने किया डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज का उद्घाटन

Tue, 15 Nov 2022 07:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Nov 2022 07:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब युवा उत्तराखंड अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा, तब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने। 

विज्ञापन
Haridwar: CM Pushkar singh Dhami inaugurates Divine College of Nursing and Paramedical Sciences
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। सरकार कई योजनाएं चला रही है। सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा हर क्षेत्र में उत्तराखंड भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन सके। इस विकल्प रहित संकल्प की सिद्धि के लिए डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य जमीनी स्तर पर दिख भी रहे हैं। शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थानों को भी सरकार हरसंभव सहायता कर रही है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला और रानीपुर गेट, कॉर्बेट का ढिकाला जोन भी खुला
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर में डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण के उद्घाटन पर बोल रहे थे। यह संस्थान दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत निर्मित है। मुख्यमंत्री ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनको छात्र जीवन से ही दिव्य प्रेम सेवा मिशन अध्यक्ष आशीष का सानिध्य मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन के तत्वावधान में उत्तराखंड के युवाओं को शिक्षित करने का दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम की पावन भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया था। इससे उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला। इस साल चारधाम यात्रा में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। राज्य में शिक्षा एवं चिकित्सा समेत हर क्षेत्र में युगांतकारी परिवर्तन हो रहा है। हवाई कनेक्टिविटी, रेल, सड़क हर क्षेत्र में कार्य तीव्र गति से हो रहा है। ऋषिकेश एम्स के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं भी दे रहे हैं। 

कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में एम्स के सेटेलाइट सेंटर को खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक चेतना के पुर्नरोत्थान का कार्य किया जा रहा है। भारत विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में बढ़ रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रदेशवासी को मुफ्त में इलाज सुविधा दी जा रही है।


राज्य के अंदर 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बने हैं। 6 लाख से अधिक मरीजों का मुक्त में इलाज मिल चुका है। इस मौके पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, योग गुरु स्वामी रामदेव, आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, ओएनजीसी के प्रबंधक निदेशक आके श्रीवास्तव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रसाद शुक्ल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान आदि मौजूद रहे। 

तप और साधना से ही विकास संभव : बालकृष्ण 
पंतजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन का मकसद समाज की सेवा है। सेवा के कार्य के लिए मनुष्य को साधना की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा तप और साधना से ही विकास संभव है। सामाजिक कार्य कर आमजन के विकास से ही समाजसेवा संभव है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed