फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Chief Education Officer Surprise Inspection in school three teachers including headmistress missing

Haridwar: मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में मारा 'छापा', प्रधानाध्यापिका समेत तीन शिक्षक मिले नदारद, वेतन रोका

Mon, 29 Jan 2024 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jan 2024 08:30 PM IST
सार

हरकी पैड़ी पर परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता चंडीघाट स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।

विज्ञापन
Haridwar Chief Education Officer Surprise Inspection in school three teachers including headmistress missing
राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण केे दौरान बच्चों से बात करते मुख्य शिक्षा अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतकालीन अवकाश के बाद बच्चे स्कूल आने में तो कम रुझान दिखा ही रहे हैं, वहीं मास्साहब भी लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में चंडी घाट पुल के नीचे स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत तीन शिक्षक नदारद मिले। मिड-डे मील और स्कूल परिसर में गंदगी भी पाई गई। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने तीनों का वेतन रोक दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को हरकी पैड़ी पर परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता चंडीघाट स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्हाेंने वहां देखा कि प्रधानाध्यापिका संध्या त्रिपाठी और सहायक अध्यापक राजेश भट्ट, शालू देवी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर स्कूल से नदारद थीं। कुछ देर बाद प्रधानाध्यापिका तो स्कूल आ गईं। उन्होंने बताया कि वह स्कूल के काम से बैंक गई थीं।
विज्ञापन


Uttarakhand: पांच से आठ फरवरी तक होगा विधानसभा सत्र, पेश होगा यूसीसी और आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी पसरी मिली। मिड-डे मील बनाने वाले स्थान पर भी सफाई ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। बच्चों की संख्या भी आधे से कम पाई गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूल में नहीं मिलने वाले तीनों शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

उन्होंने स्कूल में सफाई व्यवस्था एक सप्ताह में सुधारने और बच्चों की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगर नदारद शिक्षकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उन्हें सस्पेंड करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed