फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar : Case of transfer of 56 lakh from customers account, PNB branch manager suspended

ग्राहकों के खाते से 56 लाख ट्रांसफर करने का मामला, पीएनबी का निरंजनपुर ब्रांच मैनेजर सस्पेंड

Wed, 05 Feb 2020 11:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Feb 2020 11:33 PM IST
सार

  • घटना के पहले ही दिन से फरार ऑफिस ब्वॉय भी निलंबित 
  • टीम ने मामले की जांच पूरी करने के बाद सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
haridwar : Case of transfer of 56 lakh from customers account, PNB branch manager suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की निरंजनपुर शाखा में पिछले दिनों ग्राहकों के खाते से 56 लाख दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने के मामले में जांच पूरी हो गई है। प्रथम दृष्ट्या बैंक मैनेजर को भी दोषी पाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के पहले ही दिन से फरार ऑफिस ब्वॉय को भी निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक बीती 23 जनवरी को निरंजनपुर गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक दर्जन से अधिक ग्राहकों के खाते से लगभग 56 लाख रुपए की धनराशि दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी। बैंक अधिकारियों के मुताबिक ग्राहकों के खाते से बैंक के ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (ऑफिस ब्वॉय) ने अपने रिश्तेदार और परिचितों के खाते में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की थी। 

विज्ञापन

तहरीर के बाद कई लोग अपनी पास बुक में एंट्री कराने के लिए पहुंचे थे

गड़बड़ी के शिकार तीन ग्राहकों की ओर से कोतवाली पुलिस को इस बाबत तहरीर के बाद कई लोग अपनी पास बुक में एंट्री कराने के लिए पहुंचे थे। मामले में पीएनबी के रीजनल कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए बैंक के असिस्टेंट रीजनल मैनेजर नरेश कुमार सिंघल की अगुवाई में एक जांच टीम गठित की थी। टीम ने खातों की जांच करने के बाद रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को दे दी है। 

इस तरह की गई गड़बड़ी

बैंक अधिकारियों के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहित गिरि निवासी रहमतपुर बेलड़ा थाना पिरान कलियर रुड़की ने बैंक में तैनात दो कर्मचारियों की यूजर आईडी और पासवर्ड को चोरी कर ग्राहकों की रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर किया था। 

10 लाख की रकम सीज

बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों के खातों से ट्रांसफर की गई लगभग दस लाख रुपये की रकम को सीज भी कर दिया है। रीजनल मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में ब्रांच मैनेजर संजय कुणाल मेहता को भी जिम्मेदार मानते हुए निलंबित किया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहित कुमार भी सस्पेंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed