फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Bypass-2 Alignment finalized route to pass through Rajaji Tiger Reserve Dehradun News

Dehradun: हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय, राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरेगा, कई महीनों से था चल रहा मंथन

Mon, 27 Jul 2026 10:15 AM IST
Renu Saklani मर उजाला ब्यूरो, देहरादून
मर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 27 Jul 2026 10:15 AM IST
सार

हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय होने से चंडीदेवी मंदिर बैरियर से नेपाली फार्म तक नया बाईपास बनाया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का अधिकांश हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन
Haridwar Bypass-2 Alignment finalized route to pass through Rajaji Tiger Reserve Dehradun News
बैठक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार बाईपास (फेज-2) के लिए लंबे समय से चल रही एलाइनमेंट तय करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रस्तावित एलाइनमेंट को अंतिम मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है।

विज्ञापन

परियोजना के तहत चंडीदेवी मंदिर बैरियर से नेपाली फार्म तक नया बाईपास बनाया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का अधिकांश हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरेगा। यह क्षेत्र वन और वन्यजीवों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। करीब एक साल से ऐसे एलाइनमेंट को तय करने में मंथन चल रहा था, जिससे कम से कम जैव विविधता प्रभावित हो।

विज्ञापन


एक एलाइनमेंट को प्रस्तावित किया गया
इसके लिए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथाॅरिटी की टीम ने भी निरीक्षण किया था। कई विकल्पों को लेकर एनएचएआई के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों की भी मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन स्तर पर चर्चा के बाद अब एक एलाइनमेंट को प्रस्तावित किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इससे कम प्रभाव पड़ेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक कोको रोसे ने बताया कि प्रस्तावित एलाइनमेंट का कुछ हिस्सा हरिद्वार वन प्रभाग का है, बाकी टाइगर रिजर्व का है। जैव विविधता पर प्रभाव कम से कम रहे समेत अन्य पहलू को एलाइनमेंट के दृष्टिगत देखा गया है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जलवायु परिवर्तन की मार से कराह रहा हिमालय, सूख रहे जलस्रोत, बढ़ रहा पलायन, रिपोर्ट चिंताजनक

हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय हो गया, जिसे एनएचएआई ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। अब आगे मंत्रालय निर्णय लेगा।  -डॉ पंकज कुमार पांडेय, सचिव लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed